टाटा मोटर्स की तमिलनाडु की फैक्टरी में बनेंगी JLR की लग्जरी कारें!

लग्जरी कारें बनाने वाली JLR की Range Rover और Defender जैसी SUV की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 20:09 IST
ख़ास बातें
  • इस फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है
  • JLR की Range Rover, Defender जैसी SUV की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • टाटा मोटर्स ने फरवरी में अपने EV के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक घटाए थे

पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत में JLR की बिक्री 81 प्रतिशत बढ़ी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की तमिलनाडु में एक फैक्टरी लगाने की योजना है। इस फैक्टरी में Jaguar Land Rover (JLR) ब्रांड के तहत लग्जरी कारों की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत में JLR की बिक्री 81 प्रतिशत बढ़ी है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इससे पहले टाटा मोटर्स और JLR ने JLR के इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म की लाइसेंसिंग के लिए एग्रीमेंट किया था। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टाटा मोटर्स के आगामी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में किया जाएगा। JLR की Range Rover और Defender जैसी SUV की देश में बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके Discovery Sport और Range Rover Evoque जैसे मॉडल्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
Advertisement

हाल ही में टाटा मोटर्स ने EV के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्शन को बढ़ाने के लिए Shell के साथ एग्रीमेंट किया था। ब्रिटेन की ऑयल और गैस कंपनी Shell के देश में फ्यूल स्टेशंस पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टाटा मोटर्स के EV कस्टमर्स Tata Power के EV चार्जर्स के साथ ही थर्ड-पार्टी EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। टाटा पावर के पास 8,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस हैं। 

टाटा मोटर्स  की मार्च में सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में 50,937 यूनिट्स की सेल्स की है। इसका बड़ा हिस्सा EV और CNG व्हीकल्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.74 लाख कारों की सेल्स की है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में यह छह प्रतिशत की बढ़ोतरी है।। टाटा मोटर्स के लिए Punch और Nexon ने मार्च में भी सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हाल ही में Punch का इलेक्ट्रिक और CNG वर्जन लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने इलेक्ट्रिक और CNG व्हीकल्स की इसकी कुल सेल्स में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। देश के EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी का पहला स्थान है। कंपनी ने फरवरी में अपने EV के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक घटाए थे। कंपनी ने गुजरात के साणंद में मौजूद अपनी फैक्टरी में 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.