iVOOMi Energy 30 मई से शुरू करेगी सिंगल चार्ज में 115km रेंज वाले S1 ई-स्कूटर की बुकिंग, जानें डिलीवरी डिटेल्स

iVOOMi Energy अपने S1 e-scooter (एस1 ई-स्कूटर) की बुकिंग 30 मई से शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • S1 Electric Scooter की टेस्ट राइड 28 मई से शुरू होने की बात कही गई है
  • जीत सीरीज के स्कूटर 130 किलोमीटर की सिंगल चार्ज रेंज देते हैं
  • iVOOMi Jeet और Jeet Pro में 1.5 kW-2kW बैटरी पैक मिलते हैं

iVOOMi S1 के साथ कंपनी ने iVOOMi Jeet को भी 82,000 रुपये में लॉन्च किया था।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी iVOOMi Energy अपने S1 e-scooter (एस1 ई-स्कूटर) की बुकिंग 30 मई से शुरू करने जा रही है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि स्कूटर की डिलीवरी जून के मध्य तक शुरू हो जाएगी। 

iVOOMi Energy महाराष्ट्र में स्थित है और इसने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और Jeet को मार्च में पेश किया था। S1 की कीमत 84,999 रुपये है। इस ई-स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से अप्रूव किया गया है। इसकी डिलीवरी जून के मध्य में शुरू होने की बात कही गई है।    
Advertisement

S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (S1 Electric Scooter) की टेस्ट राइड 28 मई से शुरू होने की बात कही गई है। कंपनी के अनुसार स्कूटर 12 भारतीय शहरों- पुणे, नागपुर, गोंदिया, मुंबई, नांदेड़, कोल्हापुर, इचलकरंजी, अहमदनगर, सूरत, भावनगर, आदिपुर और कच्छ में डीलरशिप के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा भारत के अन्य हिस्सों में स्कूटर की उपलब्धता 5 जून तक पूरी होने की बात कही गई है। 
 

iVOOMi S1 Electric Scooter का प्राइस और फीचर्स

जैसा कि पहले बताया गया है, आईवूमी एस1 (iVOOMi S1) की एक्स-शोरूम कीमत 84,999 रुपये है। स्कूटर में 2kW इलेक्ट्रिक मोटर लगी है और यह 65km/h की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। स्कूटर में 60V, 2kWh स्वैपेबल Li-ion बैटरी पैक दिया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 115 किलोमीटर तक जा सकता है। बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।  
Advertisement

iVOOMi ने इसके अलावा Jeet, और Jeet Pro को भी लॉन्च किया है। जीत सीरीज के स्कूटर 130 किलोमीटर की सिंगल चार्ज रेंज देते हैं। कीमत की बात करें, तो iVOOMi Jeet इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 82,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। iVOOMi Jeet Pro तीनों में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी कीमत 93,000 रुपये रखी गई है। तीनों स्कूटर को रेड, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं। 

iVOOMi Jeet और Jeet Pro में कंपनी ने 1.5 kW-2kW क्षमता के बैटरी पैक दिए हैं, जिनकी बदौलत इनमें मैक्सिमम 130 Km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है। इनमें 30L का विशाल स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें राइडर अपने हैलमेट या किसी अन्य सामान को रख सकता है। इसके अलावा अन्य फीचर्स में Find My Scooter, पार्किंग असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iVooMi S1 electric scooter

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.