IRCTC देगी यात्रियों को WhatsApp पर चैटबॉट के जरिए फूड ऑर्डर करने की सुविधा

यात्रियों को ऑर्डर देने के लिए अपना PNR नंबर दर्ज करना होगा और ऑर्डर को वास्तविक समय में ट्रैक किया जा सकेगा

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • इसमें किसी अतिरिक्त ऐप को डाउन करने की जरूरत नहीं होगी
  • यात्रा के विवरण की चैटबॉट पुष्टि करेगा
  • शुरुआत में यह सर्विस 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई है

ऑर्डर को वास्तविक समय में ट्रैक किया जा सकेगा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने  वॉट्सऐप के जरिए ट्रेनों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी उपलब्ध कराने के लिए रिलायंस की फर्म Haptik के साथ पार्टनरशिप की है। इससे यात्री वॉट्सऐप पर चैटबॉट के जरिए फूड का ऑर्डर दे सकेंगे और उन्हें किसी अतिरिक्त ऐप को डाउन करने की जरूरत नहीं होगी।

इस सर्विस में यात्रा के दौरान फूड को सीट पर पहुंचाया जाएगा। यात्रियों को ऑर्डर देने के लिए अपना PNR नंबर दर्ज करना होगा और ऑर्डर को वास्तविक समय में ट्रैक किया जा सकेगा। Haptik की ओर से यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि IRCTC की Zoop ने ट्रेनों में वॉट्सऐप के जरिए फूड डिलीवरी सर्विस के लिए Haptik के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अपनी पसंद के रेस्टोरेंट से फूड ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए वॉट्सऐप पर एक चैटबॉट से कनेक्ट करना होगा और इसके बाद PNR नंबर दर्ज कर ऑर्डर दिया जा सकेगा। 
Advertisement

यात्रा के विवरण की चैटबॉट पुष्टि करेगा और यात्रियों के पास उस स्टेशन को चुनने का विकल्प होगा जिस पर वे फूड लेना चाहते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और कैश में भुगतान किया जा सकेगा। चैटबॉट से यात्रियों को वास्तविक समय में ऑर्डर को ट्रैक करने और फीडबैक देने में भी मदद मिलेगी। ट्रेन के चुने गए स्टेशन पर आने के बाद यात्रियों को उनकी सीट पर फूड पहुंचाया जाएगा। 

शुरुआत में यह सर्विस 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई है। इनमें विजयवाडा, वडोदरा, कानपुर और वारंगल शामिल हैं। इस सर्विस के लिए स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की योजना है। IRCTC की ओर से ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस पहले से उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि, इसमें सीमित विकल्प होते हैं। कोरोना महामारी के दौरान IRCTC ने कैटरिंग सर्विस को बंद कर दिया था। इसके बाद पैकेज्ड फूड के साथ यह सर्विस दोबारा शुरू की गई थी। IRCTC के लिए फूड डिलीवरी सेगमेंट टिकट बुकिंग के अलावा रेवेन्यू का एक बड़ा जरिया है। पिछले कुछ वर्षों में ट्रेनों में फूड डिलीवरी सर्विस का कारोबार बढ़ा है। इस सेगमेंट में पहले से कुछ ऐप मौजूद हैं। हालांकि, इनकी सर्विस का दायरा सीमित है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, Food, RELIANCE, Train, Payment, Service, Railway, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.