सस्‍ते में बुक कराएं हवाई जहाज के टिकट, IRCTC दे रहा खास ऑफर, जानें डिटेल्‍स

Irctc flight booking offer : 25, 26 और 27 सितंबर को बुक कराए गए टिकट्स पर मिलेगी छूट।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी ने पेश किया ऑफर
  • सस्‍ते में बुक करा सकते हैं फ्लाइट टिकट
  • नहीं देना होगा सुविधा शुल्‍क

कार्ड से लेनदेन पर टिकटों पर 2000 रुपये तक की छूट मिलने की बात कही गई है।

Photo Credit: Unsplash

छुट्टियों की प्‍लानिंग कर रहे हैं? हवाई जहाज से सफर करने वाले हैं? सस्‍ते फ्लाइट टिकट्स चाहिए? आपकी मुराद पूरी होने वाली है। IRCTC यानी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन ने खास ऑफर पेश किया है। यह ऑफर उन लोगों के लिए है, जिन्‍हें फ्लाइट बुकिंग करानी है। आईआरसीटीसी के ऑफर के बाद लोगों को फ्लाइट बुकिंग पर कोई कन्‍वीनियंस फीस (सुव‍िधा शुल्‍क) नहीं देनी होगी। इसका मतलब है कि आपको सस्‍ते में हवाई जहाज का टिकट मिल जाएगा, चाहे देश घूमना हो या विदेश। क्‍या है पूरा ऑफर, आइए जानते हैं। 
   

IRCTC का क्‍या है ऑफर?

IRCTC ने अपने 24वें स्‍थापना दिवस के मौके पर इस ऑफर को पेश किया है। ऑफर के तहत 25, 26 और 27 सितंबर को बुक कराए गए टिकट्स पर यात्रियों को कोई भी कन्‍वीनियंस फीस नहीं देनी होगी। यह एक्‍स्‍ट्रा फीस होती है, जिसे बुकिंग के टाइम देना होता है। 
Advertisement
 

IRCTC का ऑफर कहां है मान्‍य? 

यह ऑफर आईआरसीटीसी की फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट और ऐप से की गई बुकिंग पर मान्‍य है। लोग air.irctc.co.in पर टिकट बुक करा सकते हैं। IRCTC AIR ऐप के जरिए भी बुकिंग कराई जा सकती है। 
 

2 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी! 

रिपोर्टों के अनुसार, जीरो कन्‍वीनियंस फीस लेने के अलावा आईआरसीटीसी उसके प्‍लेटफॉर्म से हवाई टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को कई अन्य ऑफर भी देगा। 25 से 27 सितंबर तक फ्लाइट बुकिंग कराने वाले पैसेंजर्स को कार्ड से लेनदेन पर टिकटों पर 2000 रुपये तक की छूट मिलने की बात कही गई है। 

आईआरसीटीसी से फ्लाइट बुक कराने के लिए आपको तारीख, जगह और फ्लाइट का चुनाव करना है। सिर्फ पसंदीदा क्‍लास और सीट के लिए पैसे खर्च करने हैं। खाना भी ऑर्डर किया जा सकता है। टिकट बुक कराने से पहले ब्रेकअप में आप देख पाएंगे कि कोई भी कन्‍वीनियंस शुल्‍क नहीं लिया जा रहा। हालांकि बाकी चार्जेज लिए जाएंगे।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.