IPL 2022: Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants और Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bangalore मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

MI Vs LSG और DC Vs RCB लाइव मैच आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
  • आज दूसरा मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा।
  • RCB टीम अब तक हुए पांच मैचों में से 3 को जीत चुकी है

MI vs LSG का मैच दोपहर 3.30 बजे IST शुरू होगा।

आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच दिन का पहला मुकाबला होना है। मुंबई इंडियंस के सितारे गरदिश में बने हुए हैं। टीम को शुरुआती पांच मैच गंवाने पड़े हैं। लगातार मिल रही इस हार से जहां एक तरफ टीम का मनोबल टूटा हुआ है, तो दूसरी ओर टीम की राह इस सीजन में अब मुश्किल होती जा रही है। अगर टीम ने स्थिति को नहीं संभाला तो हो सकता है कि मुंबई इस बार प्लेऑफ में भी न पहुंच पाए। कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे आज टीम मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुकाबला करने उतरेगी। 

लखनऊ सुपर जाइंट्स को देखें तो टीम पांच में तीन मैच जीत चुकी है। इस वक्त टीम IPL 2022 टेबल में 5वें स्थान पर है। टीम ने पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ किया जिसमें इसे हार का सामना करना पड़ा था। आज फिर टीम अपने जीत के सिलसिले को फिर जारी करने की कोशिश के साथ मैदान में उतरेगी। कप्तान केएल राहुल टीम को जीत दिलाने के लिए कौन सी रणनीति अपनाते हैं, यह मैच शुरू होने के बाद ही पता लग पाएगा। 
Advertisement

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी। 
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स  की संभावित प्लेइंग 11:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
Advertisement

IPL 2022 में, आज 16 अप्रैल को, दूसरा मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में होना है जो शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा। दिल्ली टीम के कैप्टन ऋषभ पंत हैं और टीम ने इससे पहले मैच कोलकाता की टीम को 44 रन से हराया था। पिछले मैच की जीत की बदौलत टीम का मनोबल चरम पर होगा। सीजन की पॉइंट्स टेबल में टीम 8वें नम्बर पर है। 

बात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की करें तो पिछले मैच में टीम ने चेन्नई की टीम से हार का सामना किया। टीम अब तक हुए पांच मैचों में से 3 को जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम की कप्तानी फाफ डु प्‍लेसिस संभाल रहे हैं। टीम को जीत दिलाने के लिए आज प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। 
Advertisement

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की संभावित प्‍लेइंग 11:
Advertisement
पृथ्‍वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्‍तान), ललित यादव, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्‍ताफिजुर रहमान और खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्‍लेइंग 11:
फाफ डु प्‍लेसिस (कप्‍तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, शाहबाज अहमद, सुयष प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्‍मद सिराज और जोश हेजलवुड।

How to watch IPL 2022 Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants and Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bangalore Match Live

आज MI Vs LSG और DC Vs RCB के मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है।
 

How to Watch IPL 2022 Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants and Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bangalore Match Online Live Stream

MI Vs LSG और DC Vs RCB लाइव मैच आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  3. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  4. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  5. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  6. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  7. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  8. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  9. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  10. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.