Infosys ने निकाली वैकेंसी, 40 से ज्यादा स्किल सेट वाले टेक कर्मचारियों के लिए तगड़ा मौका

जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys 40 से ज्यादा स्किल वाले टेक कर्मचारियों को नौकरी पर रखना चाहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Infosys 40 से ज्यादा स्किल वाले कर्मचारियों को नौकरी पर रखना चाहती है।
  • क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, जावा पायथन के अनुभवी को मैाका है।
  • Infosys ने बीते साल फरवरी और मार्च में भी इसी तरह की वैकेंसी निकाली थी।

Infosys में नौकरी का मौका है।

Photo Credit: Unsplash/Jason Goodman

जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys 40 से ज्यादा स्किल वाले टेक कर्मचारियों को नौकरी पर रखना चाहती है। कंपनी अनुभवी लोगों के साथ कई पदों पर भर्ती करना चाहती है। कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, जावा पायथन, डॉटनेट, एंड्रॉइड/आईओएस डेवलपमेंट और ऑटोमेशन टेस्टिंग समेत कई सेक्टर में कम से कम दो साल के अनुभवी प्रोफेशनल की तलाश कर रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infosys ने बीते साल फरवरी और मार्च में भी इसी तरह की वैकेंसी निकाली थी। हालांकि, उस दौरान बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में सेंटर्स पर वॉक इन वैकेंसी थीं। कंपनी ने इन वैकेंसी के बारे में एक इंटरनल कम्युनिकेशन भेजा है, जिसमें कैंडीडेट को इंटरव्यू की लोकेशन का ऑप्शन और चयन होने पर वे जिस शहर में काम करना चाहते हैं, उसे बताने की अनुमति है। तीन साल से भी कम समय पहले सॉफ्टवेयर कंपनी ने बेंगलुरु में एक वर्चुअल रिक्रूटमेंट ड्राइव चलाई था, उस दौरान शहर कोविड 19 महामारी से उबर रहा था। हालांकि, Infosys ने इस पर कोई जबाव नहीं दिया कि वह कितने लोगों को हायर करने की प्लान बना रही है।
Advertisement

सूत्रों से पता चला कि ये वैकेंसी कंपनी के वार्षिक लेटरल हायरिंग प्रोग्राम का हिस्सा है। इंफोसिस ने पहले कहा था कि वह अगले वित्त वर्ष में 20 हजार फ्रेशर्स को हायर करने का प्लान बना रही है, हालांकि उसने फ्रेशर्स और लेटरल हायरिंग के बीच अंतर का खुलासा नहीं किया। बेंगलुरु हेडक्वार्टर वाली सॉफ्टवेयर कंपनी के रोस्टर में करीब 323,000 कर्मचारी हैं। 

हायरिंग कैंपेन से कंपनी को कर्मचारियों की कमी के चलते वैकेंसी को भरने में मदद मिलेगी और साथ ही चल रहे और नए प्रोजेक्ट में आने वाले नए रोल को भरने में भी मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा कि कंपनी के पास छोटे प्रोजेक्ट भी हैं, जिनके लिए उसे मैनपावर की जरूरत है। स्पेशल हायरिंग कैंपेन बीते महीने कर्नाटक के धारवाड़ जिले में और उसके आसपास मौजूद इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों को लगभग 600 प्लेसमेंट लेटर जारी करने के तुरंत बाद हुआ है। आसपास के कॉलेजों से प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्त करके कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना चाहती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infosys, Infosys Jobs, Infosys Hiring, Infosys Vacancy

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.