शिफ्ट खत्‍म होते ही एम्‍प्‍लॉयी जाएं घर, कंप्‍यूटर लॉक करने का लगा दिया सॉफ्टवेयर, सोशल मीडिया पर छाई भारतीय IT कंपनी!

जिस लिंक्‍डइन पोस्‍ट में यह दावा किया गया है, उसे तन्वी खंडेलवाल ने शेयर किया है, जो सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर में रिक्रूटर हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 22:11 IST
ख़ास बातें
  • इंदौर की आईटी कंपनी कर रही यह काम
  • सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
  • कंंपनी की रिक्रूटर ने शेयर किया पोस्‍ट

कंपनी के कर्मचारी अपनी शिफ्ट से ज्‍यादा काम नहीं कर सकते हैं, ऐसा दावा एक लिंक्‍डइन पोस्‍ट में किया गया है।

प्राइवेट नौकरी का नाम सुनते ही लोग मान लेते हैं कि काम के घंटे तय नहीं होंगे। लेकिन एक कंपनी इस भावना को तोड़ना चाहती है। यह कंपनी ताल्‍लुक रखती है मध्‍य प्रदेश और देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर से। ऐसे समय में जब नौकरियां शेयर मार्केट की तरह घट-बढ़ रही हैं, बड़ी-बड़ी कंपनी के कर्मचारियों पर एक्‍स्‍ट्रा काम करने का दबाव है, यह कंपनी चाहती है कि उसकी कर्मचारी तय वक्‍त से बिलकुल भी ज्‍यादा काम ना करें। जैसाकि हमने आपको बताया कंपनी इंदौर से काम करती है और इसका नाम है सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर। 

कंपनी के कर्मचारी अपनी शिफ्ट से ज्‍यादा काम नहीं कर सकते हैं, ऐसा दावा एक लिंक्‍डइन पोस्‍ट में किया गया है। इसमें बताया गया है कि श‍िफ्ट खत्‍म होते ही कर्मचारियों की स्‍क्रीन पर उनकी शिफ्त खत्‍म होने का पॉप-अप दिखाई देने लगता है, जो कर्मचारियों को यह ध्‍यान दिलाता है कि उनके घर जाने का वक्‍त हो गया है। जाहिर है कि इस काम में सॉफ्टवेयर की मदद ली जाती होगी। 

जिस लिंक्‍डइन पोस्‍ट में यह दावा किया गया है, उसे तन्वी खंडेलवाल ने शेयर किया है, जो सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर में रिक्रूटर हैं। उनका पोस्‍ट वायरल हो गया है, जिसे 400k से ज्‍यादा लाइक्‍स अबतक मिले हैं। इस पोस्‍ट में तन्वी ने बताया है कि उनकी कंपनी काम और जीवन के बीच बैलेंस बनाए रखने का समर्थन करती है। कंपनी का सिस्‍टम कर्मचारी के वर्किंग आवर खत्‍म होने के बाद खुद ही लॉक हो जाता है।  



तन्वी ने लिखा कि यह प्रचार या काल्पनिक पोस्ट नहीं है! यह हमारे ऑफ‍िस की हकीकत है!! पोस्‍ट के साथ उन्‍होंने एक तस्‍वीर भी शेयर की। इसमें एक डेस्‍कटॉप नजर आ रहा है, जिसके डिस्‍प्‍ले पर मैसेज फ्लो हो रहा है कि आपका शिफ्ट टाइम पूरा हो गया है। ऑफ‍िस का सिस्‍टम 10 मिनट में शट डाउन हो जाएगा। कृपया घर जाएं। 
Advertisement

पोस्‍ट में तन्‍वी ने लिखा कि इस युग में हम फ्लेक्सिबल काम के घंटे और खुशनुमा माहौल में विश्वास करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर में 40 लोग काम करते हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कंपनी के सीईओ अजय गोलानी ने कहा कि इस कदम के पीछे कर्मचारियों के लिए एक अच्छा वर्क-लाइफ बैलेंस सुनिश्चित करना है, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.