India vs Sri Lanka Live : वर्ल्‍ड कप में आज भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, ऐसे देखें LIVE

India vs Sri Lanka Live : भारत और श्रीलंका की टीमें वनडे मुकाबले में आखिरी बार एशिया कप के फाइनल में भ‍िड़ी थीं।

India vs Sri Lanka Live : वर्ल्‍ड कप में आज भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, ऐसे देखें LIVE

Photo Credit: Hotstar

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • भारत-श्रीलंका की टीमें आज होंगी आमने-सामने
  • विश्‍वकप के मुकाबले में पहली बार भिड़ेंगी
  • दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा मैच
विज्ञापन
India vs Sri Lanka Live : आईसीसी क्रिकेट विश्‍वकप मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी भारत और श्रीलंका (IND vs LANKA) की टीमें। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम सेकंड नंबर पर है, उसने अबतक खेले गए सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है। श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में अभी 7वें पायदान पर है। टीम ने 6 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है। 4 मैचों में हार का सामना किया है। भारत और श्रीलंका की टीमें वनडे मुकाबले में आखिरी बार एशिया कप के फाइनल में भ‍िड़ी थीं। उस मैच में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंद दिया था। मोहम्‍मद सिराज की बॉलिंग ने श्रीलंकाई टीम को 50 रनों पर ध्‍वस्‍त कर दिया था।     

क्‍या आज होने वाले मैच में एशिया कप के फाइनल का ‘खौफ' श्रीलंकाई टीम में नजर आएगा? या भारतीय टीम को कड़ा मुकाबला करना होगा? यह जानने के लिए आपको लाइव टेल‍िकास्‍ट के साथ जुड़ना होगा। IND vs LANKA का मैच आज दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल और लैपटॉप आदि पर यह मैच फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी डिटेल हम आपको दे रहे हैं।  
 

India vs Sri Lanka Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज बृहस्‍पतिवार, 2 नवंबर को खेला जाएगा। 

 

India vs Sri Lanka Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

India vs Sri Lanka Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 

 

India vs Sri Lanka Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं। 
 

India vs Sri Lanka Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »