भारत पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच ऑनलाइन लाइव ऐसे देखें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मार्च 2016 11:23 IST
आईसीसी वर्ल्ड कप टी20 2016 का आगाज़ हो चुका है। टीम इंडिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। लेकिन निराश होने की ज़रूरत नहीं। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के तीन और मुकाबले होने बाकी हैं। शनिवार (19 मार्च) को टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। यानी ब्लॉकबस्टर शनिवार के लिए हो जाइए तैयार।

ये मुकाबला आप हर हाल में देखना चाहेंगे। लेकिन ज़रूरी नहीं है कि मैच के वक्त आप टेलीविज़न सेट के करीब हों। ऐेसे में आपके लिए लाइव मैच देखने के अन्य उपायों के बारे में जानना ज़रूरी है।
Advertisement

अगर आप आईसीसी वर्ल्ड टी20 2016 क्रिकेट को ऑनलाइन लाइव देखना चाहते हैं, तो आप इस गाइड का पालन करके ऐसा कर पाएंगे। यह गाइड आपको भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भी लाइव मैच देखने में मदद करेगी।

आईसीसी वर्ल्ड टी20 2016: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने का तरीका
Advertisement
भारत में वर्ल्ड कप 2016 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर ब्रॉडकास्ट किए जा रहे हैं। हालांकि, भारत के मैच और नॉकआउट स्टेज के मैचों का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर भी होगा। अगर आप टीवी सेट के करीब नहीं तो स्टार स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर जाकर मैच देख सकते हैं। या फिर मोबाइल या टैबलेट पर स्टार स्पोर्ट्स के ऐप (एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज मोबाइल) की मदद से लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, इन प्लेटफॉर्म पर मैच का प्रसारण 5 मिनट की देरी से होगा। अच्छी बात यह है कि लाइव मैच देखने के लिए आपको  पैसे भी नहीं लगते और लाइव फीड की क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है।

अगर आप भारत के बाहर रह रहे हैं तो भी भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।
Advertisement

अमेरिका
अमेरिका, पोर्तो रिको, गुआम, नोर्दर्न मेरियाना आइलैंड्स, यूएस वर्जिन आइलैंड्स और अमेरिका समोआ में टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार विलो टीवी के पास है। आप इसके एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज मोबाइल ऐप पर मैच का लाइव लुत्फ उठा सकते हैं।
Advertisement

युनाइटेड किंगडम
अगर आप इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड में रह रहे हैं तो बता दें कि आपके क्षेत्र में स्काई स्पोर्ट्स पर मैच का प्रसारण हो रहा है। अगर आप ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो आप स्काई गो वेबसाइट पर जाएं। या फिर इसका एंड्रॉयड या आईओएस ऐप डाउनलोड करके लाइव मैच देख सकते हैं।
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया
फॉक्स स्पोर्ट्स नेटवर्क और नेटवर्क 9 के पास ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लाइव ब्रॉडकास्ट का अधिकार है।

न्यूजीलैंड
स्काई स्पोर्ट्स के पास न्यूजीलैंड में लाइव प्रसारण का अधिकार है। आप इस देश में स्काई स्पोर्ट्स 1 के जरिए ऑनलाइन मैच देख सकते हैं।

पाकिस्तान
पाकिस्तान में आईसीसी वर्ल्ड टी20 2016 के इस धमाकेदार मुकाबले को टेन स्पोर्ट्स या पीटीवी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। पीटीवी स्पोर्ट्स इन मैचों का ऑनलाइन लाइव प्रसारण करता है जो पाकिस्तान में रहने वालों के लिए उपलब्ध है।

ध्यान रहे कि यह सुविधा अन्य मैचों में उपलब्ध रहेगी। यानी भारत के बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मुकाबलों का भी लुत्फ इसके जरिए उठाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.