IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच को आज यहां देखें फ्री!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 11:22 IST
ख़ास बातें
  • आज वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का आमना-सामना होने वाला है।
  • दोनों में से कोई भी टीम अब तक वर्ल्डकप का कोई मैच नहीं हारी है।
  • टीम इंडिया न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में लम्बे अरसे से नहीं हरा पाई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

Photo Credit: BCCI

IND vs NZ Live: वर्ल्ड कप 2023 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों पर छाया हुआ है। आज वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का आमना-सामना होने वाला है। 22 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है जो कि वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच है। दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से भरी हैं। खास बात ये है कि दोनों ही टीमों में से कोई भी टीम अब तक वर्ल्डकप का कोई मैच नहीं हारी है। दोनों ही टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं, लेकिन आज से समीकरण बदल जाएगा। क्योंकि आज किसी एक टीम को तो हारना ही होगा, और एक ही टीम ऐसी बचेगी जो अब तक सभी मैच जीतने वाली टीम होगी। 

यहां पर मुकाबला इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि टीम इंडिया न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में लम्बे अरसे से नहीं हरा पाई है। वहीं दोनों टीमें इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। ICC World Cup 2023 के मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं तो चिंता न करें। इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs NZ Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज रविवार, 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
Advertisement
 

IND vs NZ Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs NZ Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs NZ Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं। 
 

IND vs NZ Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.