सेमीफाइनल की रेस में भारत-न्यूज़ीलैंड आज टी-20 मैच में होंगे आमने-सामने, ऐसे देखें लाइव मैच

India vs New Zealand (IND vs NZ) T20 वर्ल्ड कप मैच का मैच आज, 31 अक्टूबर 2021 को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयअनुसार शाम को 7:30 बजे (India vs New Zealand T20 World Cup Timing) शुरू होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 16:13 IST
ख़ास बातें
  • India vs New Zealand मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा
  • भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे
  • वहीं न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की कमान केन विलियमसन के हाथ में

India vs New Zealand (IND vs NZ) T20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा

India vs New Zealand (IND vs NZ) T20 वर्ल्ड कप मैच का मैच आज, 31 अक्टूबर 2021 को खेला जाएगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयअनुसार शाम 7:30 बजे (India vs New Zealand T20 World Cup Timing) शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई जहां विराट कोहली Virat Kohli कर रहे हैं, वहीं न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी केन विलियमसन (Kane Williomson) करेंगे। मैच को जीतने वाली टीम की सेमीफाइनल में एंट्री की उम्मीदें बरकरार रहेंगी, तो वहीं हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो जाएगी। भारत इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच पाकिस्तान से हार चुका है।

ICC Men's T20 World Cup 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग (How to watch India vs New Zealand T20 World 2021 Match Live on Mobile, TV, Laptop) ऑनलाइन की जाएगी, जिसे आप TV या फिर OTT प्लेटफॉर्म पर कई तरीके से देख सकते हैं। 
Advertisement
 

How to watch T20 World Cup 2021 in India

भारतीय दर्शक टी20 वर्ल्ड कप भारत और न्यूज़ीलैंड मैच को शाम 7.30 बजे देख सकते हैं। IPL की तरह इन मैच को भी आप भारत में Disney+ Hotstar के जरिए लाइव देख सकते हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड मैच का लाइव आनंद लेने के लिए आपको डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

Disney+ Hotstar अपने सब्सक्राइबर्स के लिए तीन तरह के प्लान्स लेकर आता है, जिसमें 499 रुपये वाला वार्षिक प्लान “Mobile”, 899 रुपये वाला वार्षिक प्लान “Super” और 1,499 रुपये वाला वार्षिक प्लान “Premium” शामिल है। 'मोबाइल' आपको केवल मोबाइल डिवाइस तक ही सीमित रखता है, लेकिन इस पर आप एचडी वीडियो क्वालिटी का मज़ा ले सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों के पास डिज़नी+ हॉटस्टार सुपर और डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, वह इस सर्विस का इस्तेमाल सभी सपोर्टेड प्लेटफॉर्म वेबसाइट, मोबाइल और लीविंग रूम डिवाइस पर कर सकते हैं।
Advertisement

डिजनी+ हॉटस्टार सुपर आपको एक ही समय में दो डिवाइसों पर हाई-डेफिनेशन (HD) वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है। प्रीमियम पर 4K क्वालिटी मिलती है और आप एक साथ चार डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा. टी20 मैच को टीवी पर देखने वाले ग्राहकों के लिए इसका टेलीकास्ट Star India स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा, जिसमें आपको Star Sports Hindi, Star Sports Tamil, Star Sports Telugu और Star Sports Kannada भाषा मिल जाती है।
 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI (Probable))

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Advertisement
 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: (New Zealand's Playing XI (Probable))

केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशम, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी/एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।
 

टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड

आंकड़ों की बात करें, तो भारत टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड को हरा नहीं सका है। पिछले कुछ नॉकआउट मैच में भी टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसमें 2019 में हुआ वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और इस साल टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.