IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अहम मुकाबला कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री

दोनों टीमें चार अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2025 12:18 IST
ख़ास बातें
  • ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
  • दोनों टीमें चार अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
  • भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अहम मुकाबला होने वाला है।

IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का मैच होने वाला है। Champions Trophy में अभी तक टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमें चार अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। यह मैच इसलिए अहम है क्योंकि यह मैच ग्रुप ए की पहले और दूसरे नंबर की टीम का फैसला करेगा।

आपको बता दें कि ग्रुप ए के पहले नंबर की टीम सेमीफाइनल में ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से दो-दो हाथ करेगी। वहीं, ग्रुप ए के दूसरे नंबर की टीम का सेमीफाइनल में ग्रुप बी की पहले नंबर की टीम से मुकाबला करेगी। फिलहाल न्यूजीलैंड बेहतर नेट रन रेट के कारण ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सेंटनर करेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement
अगर आप भी भारत-न्यूजीलैंड ICC मैच का घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो आप इसे अपने TV, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर देख सकते हैं और घर आराम से बैठकर इसका लुत्फ ले सकते हैं। यहां हम आपको इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं कि मैच को टीवी और किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। 
 

IND vs NZ Live मैच कब खेला जाएगा?&

भारत-न्यूजीलैंड मैच आज रविवार, 2 मार्च को खेला जाएगा। 
 

IND vs NZ Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-न्यूजीलैंड मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
Advertisement
 

IND vs NZ Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत-न्यूजीलैंड मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस लगभग आधे घंटे पहले होगा। 
 

IND vs NZ Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर देख पाएंगे। 
 

IND vs NZ Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-न्यूजीलैंड मैच को अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो Jiohotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  2. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  4. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  5. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  6. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  7. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  8. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  9. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  10. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.