India Vs England T20 Live Match Today 2022 : ऐसे मोबाइल, TV पर देखें लाइव मैच

डीडी स्‍पोर्ट्स पर भी मैच को प्रसारित किया जाएगा, जिससे डीडी फ्री डिश के यूजर्स भी इस मैच को देख पाएंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 19:36 IST
ख़ास बातें
  • मैच रात 10.30 बजे से शुरू होगा
  • सोनी लिव ऐप और वेेबसाइट पर इसे देखा जा सकेगा
  • डीडी स्‍पोर्ट्स और सोनी स‍िक्‍स पर भी होगा टेलिकास्‍ट

टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत साउथेम्प्टन में पहले टी20 मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। रात 10.30 बजे से यह मैच शुरू होगा।

टेस्‍ट क्रिकेट सीरीज में हार देखने के बाद भारत अब इंग्‍लैंड के साथ टी20 मैच खेलने जा रहा है। 7 जुलाई यानी आज गुरुवार को दोनों टीम पहले T20 मैच के लिए साउथेम्प्टन में आमने-सामने होंगी। भारतीय समय के अनुसार, रात 10.30 बजे से मैच शुरू होगा। इस टेस्‍ट मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा, लेकिन अगर आप ऑनलाइन इस मैच को देखना चाहते हैं, वह भी फ्री तो हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। 

भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज खेले जाने वाले टी20 मैच को ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीम करने के लिए आप सोनी लिव (Sony Liv) ऐप का रुख कर सकते हैं। सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट sonyliv.com पर इस मैच को देखा जा सकेगा। इसके अलावा डीडी स्‍पोर्ट्स पर भी मैच को प्रसारित किया जाएगा, जिससे डीडी फ्री डिश के यूजर्स भी इस मैच को देख पाएंगे। इसके अलावा सोनी सिक्‍स, सोनी टेन 3 और सोनी टेन 4 पर भी इस मैच का प्रसारण किया जाएगा।   
Advertisement

टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत साउथेम्प्टन में पहले टी20 मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। रात 10.30 बजे से यह मैच शुरू होगा। एजबेस्टन टेस्ट के बाद जहां इंग्‍लैंड का हौसला बढ़ा है, तो वहीं भारत इस मैच को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहता है। 

दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया था। बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने तीन मैचों के लिए दो अलग-अलग टीमों का चयन किया है। आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलने वाली टीम को पहले T20 के लिए चुना गया है। सिर्फ रोहित शर्मा ही उस टीम में खिलाड़ियों में अगुवाई करने के लिए आए हैं। बाकी दो T20 में रोहित, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और बाकी सीनियर्स खेलते नजर आएंगे। 
Advertisement

वहीं बात करें इंग्‍लैंड की तो इयोन मोर्गन के इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद जोस बटलर नए कप्तान हैं। हालांकि बेन स्टोक्स, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.