भारत ने गूगल की स्ट्रीट व्यू एप्लिकेशन की योजना को खारिज किया

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 10 जून 2016 18:52 IST
भारत ने गूगल की भारतीय शहरों, पर्यटक स्थलों, पहाड़ी क्षेत्रों, नदियों को एक स्ट्रीट व्यू एप्लीकेशन में रखने की योजना को खारिज कर दिया है। इसके तहत कोई भी इस एप्लीकेशन के जरिये उस जगह को बेहतर तरीके से देख सकता है।

गृह मंत्रालय ने गूगल से कहा है कि उसकी गूगल स्ट्रीट के जरिये भारत को कवर करने की योजना खारिज कर दी गयी है।

सुरक्षा एजेंसियां गूगल की इस योजना को लेकर चिंतित थी। ऐसा माना जाता है कि 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले से पहले पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड कोलमैन हेडली ने लक्ष्यों की तस्वीर ली थी और आतंकवादियों ने उसका इस्तेमाल किया था। आधिकारिक सू़त्रों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों तथा रक्षा बलों के विस्तृत विश्लेषण के बाद योजना खारिज की गयी है। उनका मानना है कि गूगल को भारत के विभिन्न शहरों, स्थानों, नदियों आदि को तस्वीर के माध्यम से एप्लीकेशन में डालने से भारत के सुरक्षा हितों के साथ समझौता होगा।

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि एक बार प्रस्तावित भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक, 2016 (जियोस्पैटियल इनफार्मेशन रेगुलेशन) अमल में आने के साथ इंटरनेट आधारित एप्लीकेशन से संबंधित मुद्दों का समाधान हो जाएगा।
Advertisement

इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी चाहती है कि वह ‘गूगल स्ट्रीट व्यू’ के जरिये भारत के अधिकतर क्षेत्रों को कवर करे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Street view application, Google street view
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.