भारत को मिलेगा इलेक्ट्रिक हाईवे, ट्रेन की तरह बिजली से दौड़ेंगी गाड़ियां

दिल्ली से जयपुर के बीच योजनाबद्ध यह इलेक्ट्रिक हाईवे इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन की तरह बसों और ट्रकों को भी बिजली से चलाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 17:40 IST
ख़ास बातें
  • भारत में दिल्ली और जयपुर के बीच जल्द बन सकता है इलेक्ट्रिक हाईवे
  • ट्रक और बस के हाइब्रिड वर्ज़न को बिजली की मदद से दौड़ाएगा
  • दिल्ली से जयपुर का सफर तय होगा मात्र 2 घंटे में

स्वीडन ने भी एक Electric Highway बनाया है, जिसमें ट्रक और बस बिजली से चलते हैं

भारत में दिल्ली से मुंबई के बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। नए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच का सफर 24 घंटे की जगह मात्र 12 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इसे कई चरणों में बनाया जा रहा है और इसके मार्च 2023 तक पूरी तरह से ऑपरेशनल होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाईवे (Delhi-Jaipur electric highway) के निर्माण की जानकारी दी है। हालांकि, यह योजना कोई नई नहीं है। मंत्रालय इस योजना के ऊपर पिछले कुछ वर्षों से काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के निर्माण को लेकर कई जरूरी जानकारियां साझा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंत्रालय दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना बना रहा है। बता दें, यह अभी भी एक प्रस्तावित परियोजना है और मंत्रालय इसके लिए एक विदेशी कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है।

जैसा कि नाम से पता चलता है दिल्ली से जयपुर के बीच योजनाबद्ध यह इलेक्ट्रिक हाईवे इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन की तरह बसों और ट्रकों को भी बिजली से चलाएगा। यदि आप अभी भी नहीं समझे हैं, तो बता दें कि जिस तरह रेलवे ट्रैक के ऊपर बिजली की तारें लगी होती हैं और रेल के इंजन के ऊपर लगे एंटीना इन तारों से जुड़ कर इंजन को पावर प्रदान करते हैं। कुछ इसी प्रकार यह हाईवे भी काम करेगा।

2016 में न्यूज़ एजेंसी PTI को दिए एक बयान में गडकरी ने कहा था कि भारत में जल्द ही एक 'इलेक्ट्रिक हाईवे' बन सकता है, जैसा कि स्वीडन में है। उस समय गडकरी ने कहा था कि उन्होंने ई-हाईवे के लिए स्वीडन के एंटरप्राइस एंड इनोवेशन मंत्री, मिकेल डैमबर्ग (Mikael Damberg) के साथ बातचीत की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , electric highway, Electric expressway
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.