भारत में भी क्या बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया?

भारत में इस समय बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 13:20 IST
ख़ास बातें
  • भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन के लिए चर्चा हो रही है।
  • केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने डीपफेक पर सख्त नियमों की जरूरत पर भी जोर दिया।
  • अब कई देश मान रहे हैं कि उम्र के आधार पर प्रतिबंध होना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था।

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

भारत में इस समय बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हो रही है। अब मंगलवार को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत सोशल मीडिया कंपनियों के साथ उम्र के आधार पर बैन लगाने पर चर्चा कर रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद अन्य देशों में भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को प्रतिबंध करने को लेकर इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। अब भारत में भी इसी तरह के प्रतिबंध पर बात होनी शुरू हो गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई दिल्ली में आयोजित एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने डीपफेक पर सख्त नियमों की जरूरत को बताया और आने वाले दो सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अनुमानित 200 अरब डॉलर के निवेश की सराहना की। एआई इम्पैक्ट समिट में वैष्णव ने कहा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन एक ऐसा मुद्दा है जिसे अब कई देश मान रहे हैं कि उम्र के आधार पर प्रतिबंध होना जरूरी है। वर्तमान में हम डीपफेक और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ उम्र के आधार पर बैन को लेकर बातचीत कर रहे हैं और इस दिक्कत से निपटने का सही तरीका खोज रहे हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश के एक मंत्री ने कहा था कि वह बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने के लिए काम कर रहे हैं। मगर अब केंद्रीय मंत्री वैष्णव की बातों से पता चलता है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई हो सकती है।

बीते साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब, स्नैपचैट समेत कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रतिबंधित करने का  नियम लागू किया। अगर यह नहीं माना जाता है तो कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बीते महीने फ्रांस के सांसदों ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने वाला एक बिल पारित किया था, जिसे कानून बनने से पहले सीनेट में वोट की जरूरत है। इसके अलावा कई अन्य देश भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.