इलेक्ट्रिक गाडि़यों की सारी जानकारी मिलेगी E-Amrit पर, सरकार ने लॉन्‍च किया वेब पोर्टल

यह वेब पोर्टल इलेक्ट्रिक वीकल्‍स से जुड़े मिथकों को भी दूर करेगा। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर स्विच करने के फायदे बताएगा और सरकार द्वारा किए जा रहे सभी इनिशिएटिव को लोगों तक पहुंचाने का एक जरिया बनेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 16:05 IST
ख़ास बातें
  • ई-अमृत वेबसाइट पर इलेक्ट्रिक वीकल्‍स से संबंधित सभी इन्‍फर्मेशन मिलेगी
  • यह वेब पोर्टल इलेक्ट्रिक वीकल्‍स से जुड़े मिथकों को भी दूर करेगा
  • लोगों को इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर स्विच करने के फायदे बताए जाएंगे

ई-अमृत पोर्टल को नीति आयोग ने यूके सरकार के साथ कलैबरेटिव नॉलेज एक्‍सचेंज प्रोग्राम के तहत डिवेलप और होस्ट किया है।

इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को लोगों के बीच पॉपुलर और एक्सेसिबल बनाने के लिए कोशिशें हो रही हैं। हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों जितनी होगी। अब इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए  केंद्र सरकार ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि ई-अमृत वेबसाइट, इलेक्ट्रिक वीकल्‍स से संबंधित सभी इन्‍फर्मेशन जैसे- उनकी खरीद, इन्‍वेस्‍टमेंट के अवसरों, नीतियों और सब्सिडी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगी।

यह वेब पोर्टल इलेक्ट्रिक वीकल्‍स से जुड़े मिथकों को भी दूर करेगा। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर स्विच करने के फायदे बताएगा और सरकार द्वारा किए जा रहे सभी इनिशिएटिव को लोगों तक पहुंचाने का एक जरिया बनेगा। नीति आयोग का इरादा ई-अमृत पोर्टल में और ज्‍यादा सुविधाएं जोड़ने व नए टूल्‍स पेश करने का है, ताकि इसे अधिक इंटरेक्टिव और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा सके। नीत‍ि आयोग ने इससे जुड़ी जानकारी टि्वटर पर भी शेयर की है।  
Advertisement
 
ई-अमृत पोर्टल को नीति आयोग ने यूके सरकार के साथ कलैबरेटिव नॉलेज एक्‍सचेंज प्रोग्राम के तहत डिवेलप और होस्ट किया है। यह यूके-भारत जॉइंट रोडमैप 2030 का एक हिस्सा है, जिस पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए हैं। पोर्टल के लॉन्च में यूके के हाई-लेवल क्लाइमेट एक्शन चैंपियन, निगेल टॉपिंग और नीति आयोग के सलाहकार सुधेंदु ज्योति सिन्हा ने भाग लिया।

डी-कार्बोनाइजेशन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाकर इलेक्ट्रिक फ्यूचर की ओर बढ़ने को लेकर बीते कुछ वक्‍त में देश में कई पहल हुई है। FAME और PLI  जैसी योजनाएं इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को जल्‍द अपनाने के लिए एक इकोसिस्‍टम बनाने में महत्वपूर्ण रही हैं।
Advertisement

देश के कई राज्यों ने भी अपनी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स नीतियां शुरू की हैं, जिनमें टू, थ्री और फोर वीलर इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। राज्यों ने इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की रजिस्‍ट्रेशन फीस और रोड टैक्स से भी छूट दी है। राजधानी द‍िल्‍ली, इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पॉलिसी को सफलतापूर्वक लागू करने में आगे रही है और यहां पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के रजिस्‍ट्रेशन में तेजी देखी है।
Advertisement

सरकार भी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के भविष्‍य को लेकर आशावान है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते दिनों सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन, डेनमार्क की ओर से आयोजित एक वेबिनार के दौरान कहा कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों जितनी होगी। उन्‍होंने कहा कि इसके ल‍िए भारत सरकार द्वारा दिए गए प्रोडक्‍शन लिंक्‍ड इंसेंटिव को धन्‍यवाद दि‍या जाना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , web portal, electric vechiles, Narendra Modi, PLI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.