Youtuber के घर इनकम टैक्‍स का छापा, 24 लाख रुपये नकद मिले, जानें पूरा मामला

IT Raid at YouTuber Home : तस्‍लीम नाम का युवक कुछ साल से अपना यूट्यूब चैनल चला रहा है। वह बरेली का रहने वाला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 14:53 IST
ख़ास बातें
  • उत्तर प्रदेश में एक यूट्यूबर के घर पर पड़ा छापा
  • यूट्यूबर के घर से 24 लाख रुपये मिले नकद
  • पुलिस व एजेंसी कर रहे हैं मामले की जांच

तस्‍लीम के भाई फ‍िरोज का दावा है कि उनका भाई शेयर मार्केट से जुड़े वीडियो बनाता है। वह अपनी इनकम पर टैक्‍स भी जमा करता है। (सांकेतिक इमेज )

यूट्यूब (Youtube) चैनल्‍स को कमाई के अच्‍छे जरिए के रूप में देखा जाता है बशर्ते कि आपके ढेरों सब्‍सक्राइबर्स हों और खूब व्‍यूज आते हों। लेकिन क्‍या यूट्यूब के जरिए भी अनैतिक कमाई की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में एक यूट्यूबर पर पड़े छापे के बाद यह सवाल खड़ा हुआ है। आयकर विभाग को एक यूट्यूबर के घर पर छापेमारी के बाद 24 लाख रुपये नकद मिले हैं। यूट्यूबर का परिवार खुद को पाक-साफ बता रहा है, जबकि पुल‍िस मामले की जांच कर रही है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तस्‍लीम नाम का युवक कुछ साल से अपना यूट्यूब चैनल चला रहा है। वह बरेली का रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, तस्‍लीम ने अपने यूट्यूब चैनल से 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से कमाई की है। हालांकि तस्‍लीम का परिवार इन आरोपों से इनकार कर रहा है। 

तस्‍लीम के भाई फ‍िरोज का दावा है कि उनका भाई शेयर मार्केट से जुड़े वीडियो बनाता है। वह अपनी इनकम पर टैक्‍स भी जमा करता है। फ‍िरोज के मुताबिक, उनका भाई अपना यूट्यूब चैनल 'ट्रेडिंग हब 3.0' (Trading Hub 3.0) चलाता है। 

तस्‍लीम के परिवार का दावा है कि यूट्यूब से हुई 1.2 करोड़ रुपये की आय से वह पहले ही 4 लाख रुपये टैक्‍स दे चुके हैं। फ‍िरोज ने कहा कि हम कोई गलत काम नहीं करते। हम अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिससे हमें अच्छी आमदनी होती है। छापेमारी एक सोची-समझी साजिश है। तस्लीम की मां का भी यही कहना है कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
Advertisement

पुलिस की ओर इस बारे में अभी कोई प्रतिक्र‍िया सामने नहीं आई है। छापे में मिले नकद 24 लाख रुपयों के बारे में भी कुछ साफतौर पर  नहीं बताया गया है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Income tax raid, Youtuber, Bareilly, Tasleem, Internet News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  2. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  3. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  4. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  5. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  6. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  7. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  9. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  10. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.