INBook X3 Slim हुआ लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले, 16GB RAM के साथ जानें फीचर्स

Infinix INBook X3 Slim में 8GB या 16GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने आधिकारिक तौर पर भारत में INBook X3 Slim लैपटॉप पेश किया है।
  • Infinix INBook X3 Slim के 8GB + 512GB i3 वेरिएंट की कीमत 33,990 रुपये है।
  • Infinix INBook X3 Slim में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है।

Infinix INBook X3 Slim में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले है।

Photo Credit: INBook

Infinix ने आधिकारिक तौर पर भारत में INBook X3 Slim लैपटॉप पेश किया है। इनफिनिक्स एक्स3 स्लिम में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है। इस लैपटॉप में 8GB या 16GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको इस लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix INBook X3 Slim की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Infinix INBook X3 Slim के 8GB + 512GB i3 वेरिएंट की कीमत 33,990 रुपये है। वहीं 16GB + 512GB i5 वेरिएंट की कीमत 39,490 रुपये है। 16GB + 512GB i7 वेरिएंट 49,990 रुपये में लिस्टेड है। यह लैपटॉप 25 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तहत 9,500 रुपये की छूट मिल सकती है। कलर ऑप्शन के लिए Infinix INBook X3 Slim रेड, ग्रीन, ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Infinix INBook X3 Slim के स्पेसिफिकेशंस


Infinix INBook X3 Slim में 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है। इस लैपटॉप में 8GB या 16GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Windows 11 Home के साथ प्री-इंस्टॉल आता है। यह वीडियो कॉल के लिए 720P HD वेबकैम का सपोर्ट करात है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एक USB-C पोर्ट,  दो USB3.0 पोर्ट, एक HDMI 1.4, 3.5mm हेडफोन जैक और  एक SD कार्ड स्लॉट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की लंबाई 323.3, चौड़ाई 211.1, मोटाई 14.8mm और वजन 1.24 किलो है। लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर, दो डिजिटल माइक्रोफोन और DTS ऑडियो दिया गया है। इस लैपटॉप में 50Wh की बैटरी दी गई है जो कि 65W PD 3.0 टाइप-सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह लैपटॉप 12th Gen Intel Core i3-1215U, 12th Gen Intel Core i5-1235U और Core i7-1255U ऑप्शन प्रदान करता है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.