Mobile के लिए आया बिस्तर: 7 दिन फोन को सुलाओ और जीतो बड़े इनाम!

IKEA के मुताबिक, ज्यादातर लोग सोने से पहले घंटों तक फोन यूज करते हैं, जिससे नींद की क्वालिटी पर असर पड़ता है। इस आदत को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने बनाया है एक ऐसा मिनी-बेड जिसमें फोन को “सुलाया” जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2025 12:28 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन बेड में बिल्ट-इन NFC चिप दी गई है
  • फोन को बेड पर रखकर कवर करने से वायरलेस चार्जिंग भी शुरू हो जाती है
  • फ्री Bed हासिल करने के लिए IKEA स्टोर पर 750 AED की शॉपिंग करनी होगी

इस फोन बेड में बिल्ट-इन NFC चिप दी गई है

Photo Credit: IKEA

IKEA ने इस बार कुछ ऐसा किया है जो टेक और लाइफस्टाइल दोनों को एक साथ जोड़ देता है। स्वीडिश फर्नीचर ब्रांड ने एक मिनी बेड लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। जी हां, अब आपका फोन भी सो पाएगा और इसके पीछे एक मजेदार, लेकिन काम का आइडिया है। इस प्रोजेक्ट का नाम है ‘Phone Sleep Collection', जिसका मकसद है लोगों को नाइट स्क्रॉलिंग से दूर रखना और हेल्दी स्लीप रूटीन को बढ़ावा देना।

IKEA के मुताबिक, ज्यादातर लोग सोने से पहले घंटों तक फोन यूज करते हैं, जिससे नींद की क्वालिटी पर असर पड़ता है। इस आदत को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने बनाया है एक ऐसा मिनी-बेड जिसमें फोन को “सुलाया” जा सकता है। यह NFC-इनेबल्ड मिनी बेड IKEA के फुल-साइज बेड जैसा दिखता है, जिसमें छोटा मैट्रेस, कंबल और तकिया भी है, यानी एकदम रियल मिनी फर्नीचर का फील।

कैसे करता है काम?

इस फोन बेड में बिल्ट-इन NFC चिप दी गई है, जो IKEA UAE App से कनेक्ट होती है। जब यूजर अपना फोन इस बेड पर रखते हैं, तो यह अपने-आप Do Not Disturb मोड या स्क्रीन-फ्री टाइम ट्रैक करना शुरू कर देता है। यानी जैसे ही आपका फोन स्लीप मोड में चला जाता है, ऐप नोट कर लेता है कि आपने उसे कितनी देर तक नहीं छुआ। इसे आप अपने स्लीप ट्रैकिंग रूटीन के हिस्से की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

IKEA का फोन स्लीप कलेक्शन चैलेंज

IKEA ने इसके साथ एक “Phone Sleep Collection Challenge” भी शुरू किया है। इस चैलेंज में यूजर को लगातार 7 रातों तक 7 घंटे के लिए फोन से दूर रहना होता है। अगर आप यह टास्क पूरा कर लेते हैं तो आपको IKEA वाउचर (100 AED तक) रिवॉर्ड के रूप में मिल सकता है। ये वाउचर किसी भी IKEA स्टोर पर रिडीम किए जा सकते हैं।

Advertisement

चार्जिंग स्टेशन भी है

यह छोटा बेड सिर्फ एक गैजेट नहीं बल्कि एक चार्जिंग स्टेशन की तरह भी काम करता है। बस अपने फोन को बेड पर रखिए, कवर करिए, और चार्ज होने दीजिए। रात में जब आप सो रहे होंगे, आपका फोन भी अपने छोटे से बेड में “आराम” करेगा।

क्यों है ये आइडिया खास

IKEA का यह लॉन्च सिर्फ एक फनी कैंपेन नहीं बल्कि एक स्मार्ट डिजिटल वेलनेस इनिशिएटिव है। कंपनी चाहती है कि लोग टेक से थोड़ा डिटॉक्स लें और नींद को प्राथमिकता दें। स्मार्टफोन बेड को खरीदने के लिए यूजर्स को IKEA स्टोर पर कम से कम 750 AED (करीब 18,000 रुपये) की शॉपिंग करनी होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ikea, IKEA Phone Bed, Ikea furniture
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.