IIT मद्रास के प्लेसमेंट्स में 25 स्टूडेंट्स को मिला 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज

इस वर्ष इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को कुल 445 ऑफर्स मिले हैं। इनमें कंपनियों की ओर से दिए गए प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 09:23 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को कुल 445 ऑफर्स मिले हैं
  • प्लेसमेंट ऑफर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है
  • इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को 15 इंटरनेशनल ऑफर्स मिले हैं

पिछले वर्ष इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट्स में स्टूडेंट्स को 480 से अधिक कंपनियों से 1,491 ऑफर्स मिले थे

देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास में मौजूदा एकेडेमिक ईयर के प्लेसमेंट्स में 25 स्टूडेंट्स को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। इस वर्ष इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को कुल 445 ऑफर्स मिले हैं। इनमें प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स शामिल हैं। यह प्लेसमेंट सेशन के पहले दौर में इंस्टीट्यूट के लिए सबसे अधिक ऑफर्स हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। 

IT सेक्टर में पिछले कुछ महीनों से कई कंपनियों ने छंटनी की है। पिछले कुछ वर्षों में इस इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स को अन्य ब्रांचेज की तुलना में पहले प्लेसमेंट मिला है। इस वर्ष कंप्यूटर साइंस में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या बढ़कर 159 हो गई। इन स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट ऑफर्स भी बढ़े हैं। IT सेक्टर में मुश्किलों के बावजूद इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट ऑफर्स बढ़कर 93 और एवरेज पैकेज 41.72 लाख रुपये पर पहुंच गया। इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट के लिए 15 इंटरनेशनल ऑफर्स मिले हैं। ये ऑफर्स देने वाली कंपनियां मैकिंजी, अर्न्स्ट एंड यंग, एमेजॉन और एक्सेंचर हैं। इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि प्लेसमेंट कुछ महीने और चलने की उम्मीद है। 

पिछले वर्ष इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट्स में स्टूडेंट्स को 480 से अधिक कंपनियों से 1,491 ऑफर्स मिले थे। इनमें सबसे अधिक पैकेज 2.14 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का था। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की रैंकिंग में IIT, मद्रास देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में शामिल है। 

इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने पिछले वर्ष पहली बार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन करवाए थे। इंस्टीट्यूट के सेंटर फॉर इनोवेशन (CIF) से Webops और Blockchain Club के स्टूडेंट्स ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिससे ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल कर इलेक्शन करवाया जा सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल सरकारी प्रक्रियाओं की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। ब्लॉकचेन एक बदला नहीं जा सकने वाला डिस्ट्रिब्यूटेड डिजिटल लेजर होता है। इस पर जो भी ट्रांजैक्शन होती है उसे 'ब्लॉक' के तौर पर रिकॉर्ड किया जाता है। एक ब्लॉक में जो जानकारी होती है वह पिछले ब्लॉक से जुड़ी होती है। इसमें ट्रांजैक्शन की एक चेन बनती है जिसे ब्लॉकचेन कहा जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.