• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) में है दिलचस्‍पी, IIT खड़गपुर दे रहा है आपको फ्री कोर्स का मौका

इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) में है दिलचस्‍पी, IIT खड़गपुर दे रहा है आपको फ्री कोर्स का मौका

IoT कोर्स को नैशनल प्रोग्राम ऑन टेक्‍नॉलजी एन्हांस्ड लर्निंग (NPTEL) के माध्यम से पेश किया जा रहा है। यह IIT खड़गपुर समेत सात IIT द्वारा शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा फंडेड एक परियोजना है। 

इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) में है दिलचस्‍पी, IIT खड़गपुर दे रहा है आपको फ्री कोर्स का मौका

ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत 24 जनवरी 2022 से होगी और यह 23 अप्रैल को खत्‍म होगा।

ख़ास बातें
  • 12 सप्ताह के इस कोर्स में भाग लेने के लिए कोई भी अप्‍लाई कर सकता है
  • अगर स‍र्टिफ‍िकेट भी चाहिए तो उसके लिए एग्‍जाम देना होगा
  • एग्‍जाम ऑप्‍शनल है, जिसे देने के लिए एक हजार रुपये फीस रखी गई है
विज्ञापन
इंटरनेट ऑफ थिंग्स यानी (IoT) का फील्‍ड हर रोज एक्‍स्‍प्‍लोर हो रहा है और इसमें नई चीजें निकलकर आ रही हैं। अब आईटी खड़गपुर 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' (IoT) के लेटेस्‍ट टॉपिक पर एक फ्री ऑनलाइन कोर्स ऑफर कर रहा है। 12-सप्ताह के इस कोर्स में भाग लेने के लिए स्‍टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स या कोई भी इच्छुक शख्‍स आवेदन कर सकता है। जो लोग सर्टिफ‍िकेट भी चाहते हैं, उन्हें ऑफलाइन एग्‍जाम के लिए खुद को रजिस्‍टर करना होगा। ऑप्‍शनल एग्‍जाम के लिए 1000 रुपये फीस रखी गई है।

IoT कोर्स को नैशनल प्रोग्राम ऑन टेक्‍नॉलजी एन्हांस्ड लर्निंग (NPTEL) के माध्यम से पेश किया जा रहा है। यह IIT खड़गपुर समेत सात IIT द्वारा शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा फंडेड एक परियोजना है। AICTE से अप्रूव्‍ड इस कोर्स को आईआईटी खड़गपुर में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर सुदीप मिश्रा पढ़ाएंगे।

ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत 24 जनवरी 2022 से होगी और यह 23 अप्रैल को खत्‍म होगा। जो कैंड‍िडेट इस कोर्स के लिए खुद को रजिस्‍टर करवाते हैं और ऑप्‍शनल एग्‍जाम के लिए पेमेंट करते हैं, उन्हें 15 अप्रैल को परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ही उनके सर्टिफ‍िकेट पर फैसला होगा। इच्‍छुक कैंडिडेट आवेदन करने के लिए SWAYAM NPTEL पोर्टल onlinecourses.nptel.ac.in/noc22_cs53/preview पर जा सकते हैं।


इस कोर्स से जुड़े ऑफ‍िश‍ियल पेज पर कहा गया है कि आज व्यापक कनेक्टिविटी, स्‍टोरेज और कम्‍प्‍यूटेशन की कल्पना करना मुमकिन है, जिसकी वजह से IoT  सॉल्यूशंस के निर्माण का रास्‍ता खुलता है। IIT खड़गपुर के इस IoT कोर्स में कैंडिडेट 12 सप्ताह में IoT के बारे में 12 नए टॉपिक सीखेंगे।

NPTEL प्लैटफॉर्म के जरिए कैंडिडेट दूसरे विभिन्न फ्री कोर्सेज के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। जैसे- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर आठ हफ्ते का मुफ्त ऑनलाइन कोर्स 24 जनवरी से शुरू होगा। इसे आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर दीपक खेमानी व अन्‍य लोग चलाएंगे। इस कोर्स के लिए अप्‍लाई करने वाले कैंडिडेट को कंप्यूटर साइंस या किसी भी डिग्री से पोस्‍ट ग्रैजुएट या ग्रैजुएट होना चाहिए और कंप्यूटर साइंस की बुनियादी बातों का ज्ञान होना चाहिए। IIT दिल्ली भी टेक्सटाइल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए 12 सप्ताह का फ्री ऑनलाइन कोर्स चलाता है, वहीं IIT गुवाहाटी ऑटोमेशन इन मैन्‍युफैक्‍चरिंग कोर्स संचालित करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIT Kharagpur, Free online courses, NPTEL, IIT
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »