IIT गुवाहाटी शुरू करेगा ऑनलाइन BSc ऑनर्स का डिग्री कोर्स, डेटा साइंस और AI में बनेंगे एक्‍सपर्ट! जानें पूरी डिटेल

IIT Guwahati : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में इस बात पर जोर दिया गया है कि युवाओं की जॉब क्षमता को बढ़ाने के लिए मशीन लर्निंग, AI और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में उन्‍हें ट्रेंड किया जाए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 12:01 IST
ख़ास बातें
  • डिग्री प्रोग्राम को लर्निंग प्‍लेटफॉर्म ‘कोर्सेरा’ पर लाया जाएगा
  • इस फील्‍ड में सर्टिफ‍िकेट, डिप्‍लोमा, डिग्री और ऑनर्स तक कर सकेंगे छात्र
  • छात्रों को ऑप्‍शनल कैंपस विजिट की सुविधा भी दी जाएगी

वो व्‍यक्ति जिसने 12वीं और उस स्‍तर की पढ़ाई कर ली है और गणित को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ा है, अप्‍लाई कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नौकरियां तेजी से बढ़ रही हैं। भविष्‍य में इस सेक्‍टर को ट्रेंड युवाओं की जरूरत होगी। इस नब्‍ज को समझते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (IIT) गुवाहाटी ने डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक ऑनलाइन बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) डिग्री प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है। इस‍ डिग्री प्रोग्राम को लर्निंग प्‍लेटफॉर्म ‘कोर्सेरा' (Coursera) पर पेश किया जाएगा, जहां स्‍टूडेंट्स को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार किया जाएगा। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में इस बात पर जोर दिया गया है कि युवाओं की जॉब क्षमता को बढ़ाने के लिए मशीन लर्निंग, AI और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में उन्‍हें ट्रेंड किया जाए। 

‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' की ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स' रिपोर्ट 2023 के अनुसार, AI और मशीन लर्निंग एक्‍सपर्ट, डेटा विश्लेषक और डेटा साइंटिस्‍ट जैसी नौकरियां साल 2028 तक 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देख सकती हैं। इस डिमांड को पूरा करने के लिए और एनईपी 2020 की सिफारिशों को लागू करने के लिए आईआईटी गुवाहाटी अब  ऑनलाइन डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। 
 

कौन कर सकता है अप्‍लाई? 

वो व्‍यक्ति जिसने 12वीं और उस स्‍तर की पढ़ाई कर ली है और गणित को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ा है, अप्‍लाई कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस्ड (किसी भी वर्ष) के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है, उन्‍हें डायरेक्‍ट एडमिशन मिलेगा। स्‍टूडेंट्स इस फील्‍ड में सर्टिफ‍िकेट, डिप्‍लोमा, डिग्री और ऑनर्स तक कर सकते हैं। छात्रों को ऑप्‍शनल कैंपस विजिट की सुविधा भी दी जाएगी। 
Advertisement

कोर्स की शुरुआत कोडिंग से होगी और फ‍िर जेनरेटिव एआई, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन और डेटा माइनिंग जैसे क्षेत्रों को बारीकी से समझने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में 40 हजार से ज्‍यादा नौकरियां हैं, जहां स्‍टूडेंट्स भविष्‍य में अप्‍लाई कर पाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.