T20 World Cup 2026 की टिकट ऑनलाइन ऐसे करें बुक, जल्द करें

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इस बार भारत कर रहा है, जिसके कुछ मैच भारत और श्रीलंका में खेल जाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 15:55 IST
ख़ास बातें
  • आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इस बार भारत कर रहा है।
  • आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका में खेल जाएंगे।
  • आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 प्रतियोगिता 7 फरवरी से शुरू होगी

ICC Men's T20 World Cup 2026

Photo Credit: ICC

ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इस बार भारत कर रहा है, जिसके कुछ मैच भारत और श्रीलंका में खेल जाएंगे। यह पुरुष टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण है जो कि हर दूसरे साल आईसीसी द्वारा आयोजित होता है। यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से शुरू होगी और 8 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। अगर आप क्रिकेट फैन हैं तो जाहिर सी बात कि आप क्रिकेट स्टेडियम में जाकर लाइव मैच जरूर देखना चाहते हैं। इस वर्ल्ड कप के मैच की टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप स्टेडियम में जाकर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पहले से ही टिकट बुक करनी होगी। आइए जानते हैं कि कैसे टी20 विश्व कप की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Book My Show की वेबसाइट और ऐप पर ICC Men's T20 World Cup 2026 की टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।

Advertisement

क्रिकेट मैच की टिकट कैसे करें बुक

  • सबसे पहले आपको Book My Show की वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपको यह चयन करना है कि आप किस टीम का मैच देखना चाहते हैं।
  • टीम का चयन करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर उस टीम के सभी मैच की लिस्ट नजर आएगी।
  • उसके अलावा आप स्थान यानी कि देश/शहर और स्टेडियम के आधार पर भी मैच देख सकते हैं।
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर उस देश/शहर में होने वाले मैच की लिस्ट नजर आएगी।
  • अब आप उस तारीख और शहर में होने वाले मैच की टिकट बुकिंग करने के लिए बुक नाउ पर क्लिक कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको 1-10 के बीच में टिकट का चयन करना है और फिर कंटीन्यू पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको कीमत के हिसाब से सीट का चयन करना है जैसे कि 500, 1000, 2000,7500, 9000 और 15,000 रुपये आदि।
  • फिर आपको उस कीमत की रेंज में उपलब्ध सीट नजर आएंगी और उसमें से अपनी पसंद की सीट का चयन कर सकते हैं।
  • फिर बुक पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं।
  • फिर प्रोसीड पर क्लिक करके टैक्स समेत टिकट की कीमत की जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी।
  • इसके लिए आपको अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर आप अपने पेमेंट मोड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और टिकट बुक हो जाएगी, जिसकी जानकारी आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर दी जाएगी, इसके साथ आप बुक माय शो की वेबसाइट से भी टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , World Cup 2026, T20 World Cup 2026

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.