भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की तैयारी कर रही Hyundai, Tata के भी छूटेंगे पसीने

भारतीय बाजार के लिए Hyundai के ईवी प्लान में 2028 तक 6 नए ईवी शामिल हैं। इसका पहला ही ऐलान किया जा चुका है कि Ioniq 5 अगले साल भारत में किसी भी समय बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Motor ने हाल ही में किफायती ईवी लाने के लिए कंफर्म किया है।
  • नई इलेक्ट्रिक कार Hyundai i10 हैचबैक को रिप्लेस कर सकती है।
  • नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत 16.28 लाख रुपये से कम हो सकती है।

Photo Credit: Hyundai

Hyundai Motor ने हाल ही में यह कंफर्म किया है कि वह 20,000 यूरो यानी कि करीब 16.28 लाख रुपये से कम कीमत में एक किफायती नई इलेक्ट्रिक हैचबैक पेश करेगी। नई इलेक्ट्रिक कार Hyundai i10 हैचबैक को रिप्लेस कर सकती है। हालांकि ऐसा मालूम होता है कि यह फिलहाल के लिए सिर्फ यूरोपीय मार्केट के लिए है।

इलेक्ट्रिक कार बनाने में सबसे बड़ी दिक्कतों में से एक इसकी कीमत है क्योंकि वे सब्सिडी के बाद भी अधिकतर ग्राहकों के लिए मुश्किल रहती है। एक कार बाजार में जहां पुरानी कारों की बिक्री में ग्रोथ देखी जा रही है तो ऐसे में घर के लिए इलेक्ट्रिक कार एक और भी महंगा सौदा हो जाता है जो कि एक पुरानी कार खरीदना चाहता है। साथ ही अधिकतर कार निर्माताओं ने महंगे सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किए हैं, जिसके चलते मार्केट में उपलब्ध ऑप्शन औसतन अधिक महंगे हो गए।

यहीं पर Tata Motors को Tata Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों के साथ एक बड़ा फायदा हुआ है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत करीबन 15 लाख रुपये है। इसलिए टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट प हावी है।

अब Hyundai एक अधिक किफायती इलेक्ट्रि कार के लिए भी काम कर रही है जो भारत में काफी हद तक Hyundai Grand i10 Nios की जगह ले लेगी और 11 अन्य EV में शामिल हो जाएगी जिसे कंपनी ने 2030 तक यूरोपीय मार्केट में पेश करने का प्लान बनाया है। Hyundai Motor यूरोप के मार्केटिंग चीफ एंड्रियास-क्रिस्टोफ हॉफमैन ने ऑटोमोटिव न्यूज यूरोप को बताया कि कोरियन ब्रांड के इलेक्ट्रिक हैचबैक का प्रोडक्शन रेडी वर्जन अभी भी थोड़ी देर के लिए रुका है।
Advertisement

दूसरी ओर भारतीय बाजार के लिए Hyundai के ईवी प्लान में 2028 तक 6 नए ईवी शामिल हैं। इसका पहला ही ऐलान किया जा चुका है कि Ioniq 5 अगले साल भारत में किसी भी समय बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। प्लान की गई 6 कारों में से एक खासतौर पर ICE  (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल पर बेस्ड मेड-इन-इंडिया ईवी होगी, जो कि 2024 के आखिर से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hyundai Electric Car, Tata Nexon, Cheapest Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.