Hyundai ने Ioniq 5 EV के साथ साउथ कोरिया में शुरू की ड्राइवरलेस राइड सर्विस

सर्विस के शुरू के दिनों में यह केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध रहेगी। कैब को i.M ऐप के माध्यम से बुलाया जा सकेगा

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2022 18:57 IST
ख़ास बातें
  • सर्विस को साउथ कोरिया के सिओल में शुरू किया गया है।
  • कैब को i.M ऐप के माध्यम से बुलाया जा सकेगा।
  • शुरू के दिनों में यह केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए रहेगी उपलब्ध।

Hyundai ने साउथ कोरिया में लेवल 4 ऑटोनॉमस RoboRide सर्विस शुरू की है।

Photo Credit: Hyundai

ड्रावरलेस कार पिछले काफी समय में चर्चा में रही हैं। पश्चिम के कई देशों में इनके लिए ट्रायल और ऑपरेशन चल रहे हैं। Hyundai इस मामले में एक कदम और आगे बढ़ गई है और कंपनी ने साउथ कोरिया में ड्राइवरलेस कैब सर्विस की शुरुआत कर दी है। Hyundai ने साउथ कोरिया में लेवल 4 ऑटोनॉमस रोबोराइड (RoboRide) सर्विस शुरू की है। यानि कि लोग बिना ड्राइवर वाली कार में सफर कर सकेंगे। 

सर्विस को साउथ कोरिया के सिओल में शुरू किया गया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी भी दी है। इसे सबसे पहले गंगनम डिस्ट्रिक्ट में शुरू किया गया है। सबसे पहले राइड करने वाले पैसेंजरों में सिओल के मेयर और दूसरे शहर के अधिकारी शामिल थे। उन्हें एक रूट पर ले जाया गया जो कि इस सर्विस के लिए साउथ कोरिया में एकलौती लोकेशन है। इस सर्विस के लिए कंपनी Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार को इस्तेमाल में ला रही है। इसमें एक समय में तीन पैसेंजर बैठ सकते हैं। 

सर्विस के शुरू के दिनों में यह केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध रहेगी। कैब को i.M ऐप के माध्यम से बुलाया जा सकेगा जैसा कि Waymo और Cruise में होता है। i.M ऐप को Jin Mobility ने तैयार किया है और यह अधिकाधिक रूप से आर्टिफिशल इंटेलीजेंस पर निर्भर करता है। Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार भी Hyundai के एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पर आधारित है। अभी इसके बारे में कंपनी की ओर से जानकारी नहीं दी गई है कि सर्विस कब तक जारी रहेगी। 

कंपनी का मानना है कि ऑटोनॉमस ड्राइविंग की शुरुआत इस टेक्नोलॉजी के लिए एक मील का पत्थर है जो आने वाले समय में कार ड्राइविंग की दिशा तय करेगा। सिओल में 25 जिले हैं लेकिन सर्विस को केवल एक ही जिले में शुरू किया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूसरे जिलों में ट्रैफिक लाइट्स सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल के साथ कम्यूनिकेट करने की क्षमता नहीं रखती हैं। इन राइड्स से जो डेटा इकट्ठा होगा, उसे कंपनी आने वाले समय में इस सर्विस की एडवांसमेंट के लिए इस्तेमाल करेगी। यानि भविष्य में यह टेक्नोलॉजी और ज्यादा सटीक और बेहतर होने वाली है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.