481 km रेंज वाली Hyundai IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार भारत में इस साल होगी लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Hyundai IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन- 58kWh और 72kWh के साथ आती है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार को ग्लोबल लेवल पर फरवरी 2021 में पेश किया गया था
  • 185 kmph की टॉप स्पीड और 481 km तक की रेंज देने में सक्षम है कार
  • Kia ने भी भारत में इस साल EV6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की थी

Kia ने भी इस साल अपनी EV6 इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है

Hyundai IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार भारत में इस साल, यानी 2022 में लॉन्च होने वाली है। हाल ही में हुंडई की सहायक कंपनी Kia ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 को 2022 में लॉन्च करने की घोषणा की थी और अब, हुंडई ने भी इस साल भारत में अपनी ऑल इलेक्ट्रिक IONIQ 5 कार को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि IONIQ 5 के साथ कंपनी की भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान की शुरुआत होगी।

Hyundai ने प्रेस रिलीज के जरिए IONIQ 5 इलेक्ट्रिक कार के भारत में 2022 में लॉन्च किए जाने की घोषणा की। Hyundai की इस इलेक्ट्रिक कार को इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है, जिसे खास तौर पर बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए तैयार किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्लोबल लेवल पर फरवरी 2021 में पेश किया गया था।

इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन- 58kWh और 72kWh के साथ आती है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में इसे दोनों ऑप्शन के साथ लाया जाएगा या किसी एक ऑप्शन के साथ। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 185 kmph है और यह मैक्सिमम 481 km की रेंज निकालने में सक्षम है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लेआउट दिए गए हैं, जिनमें एक केवल रियर मोटर और दूसरा रियर और फ्रंट मोटर ऑप्शन शामिल है। एसयूवी का रियर मोटर वेरियंट इलेक्ट्रिक ऑल वील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है।

इसकी एक अन्य खासियत इसकी चार्जिंग क्षमता है। कंपनी का दावा है कि इस कार को 10 से 80 प्रतिशत तक मात्र 18 मिनट में चार्ज किया जा सकता है और मात्र 5 मिनट की चार्जिंग इस इलेक्ट्रिक कार को 100 किलोमीटर तक दौड़ा सकती है। निश्चित तौर पर ये प्रभावशाली आंकड़े हैं। 

कार के अन्य आकर्षक फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12 इंच का ट्चस्क्रिन सिस्टम मिलता है और गियर सेलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिया गया है। इस क्रॉसओवर मॉडल में कंपनी ने पॉप अप डोर हैंडल्स, विशाल ब्लैक रूफ और 20 इंच के खूबसूरत एलॉय व्हील दिए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  4. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  6. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  7. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  8. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  9. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.