चीन ने बना डाली हाइड्रोजन पर चलने वाली ट्रेन, 1,000 Km की रेंज देगी!

हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन का यह ट्रायल रन गुरुवार सुबह जिलिन प्रांत के चांगचुन में हुआ। इस टेक्नोलॉजी को CRRC चांगचुन रेलवे वाहन द्वारा विकसित किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 20:32 IST
ख़ास बातें
  • चीन में हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का सफल टेस्ट किया गया
  • इस ट्रेन के 1 हजार किलोमीटर की रेंज दिए जाने का दावा किया गया है
  • टेस्ट रन में पूरी तरह से लोड होने पर 160 Km प्रति घंटे की स्पीड हासिल की

Photo Credit: CGTN

चीन ने अपनी पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन का सफल परीक्षण कर लिया है। घरेलू रूप से डेवलप इस टेक्नोलॉजी को पिछले हफ्ते गुरुवार को परखा गया था। भारत की तरह ही चीन भी वायु प्रदूषण की समस्या से जूझता आ रहा है, ऐसे में हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन स्वच्छ शहरी परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। ट्रेन हाइड्रोजन एनर्जी प्रपल्शन सिस्टम के जरिए दौड़ती है, जिसमें टेस्ट डेटा के अनुसार, केवल 5 किलोवाट-घंटे प्रति किलोमीटर की औसत ऊर्जा की खपत होती है। एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में यह काफी अच्छी संख्या है।

CGTN के मुताबिक, हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन का यह ट्रायल रन गुरुवार सुबह जिलिन प्रांत के चांगचुन में हुआ। इस टेक्नोलॉजी को CRRC चांगचुन रेलवे वाहन द्वारा विकसित किया गया है। अपने सफल टेस्ट रन के दौरान ट्रेन ने पूरी तरह से लोड होने पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल की। ट्रेन 1,000 किलोमीटर से अधिक की प्रभावशाली ड्राइविंग रेंज का दावा करती है, जिससे ईंधन भरने के लिए रुकने की आवश्यकता काफी कम हो जाती है।
Advertisement

टेस्ट रन से पहले, हाइड्रोजन पावर सिस्टम को स्थायित्व, अत्यधिक तापमान (-25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक) में प्रदर्शन, वाइब्रेशन रजिस्टेंस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपेटिबिलिटी और फायर सेफ्टी के लिए टेस्ट से गुजरना पड़ा था।

यह सफल परीक्षण चीन के रेल ट्रांजेट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। भारत में भी अब यातायात के लिए इस टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है, खासतौर पर कार जैसे फोर-व्हीलर्स के लिए। टोयोटा (Toyota) पहले ही ग्लोबल लेवल पर अपनी एक कार को प्रदर्शित कर चुकी है, जो हाइड्रोजन से पावर लेकर लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: hydrogen powered trains
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.