26 घंटों की बैटरी लाइफ वाले Huawei Sound Joy 2 ब्‍लूटूथ स्‍पीकर लॉन्‍च, जानें प्राइस

Huawei Sound Joy 2 : इसके दो वर्जन आए हैं। पहला है- ब्‍लूटूथ वर्जन, दूसरा है स्‍मार्ट वर्जन। स्‍मार्ट वर्जन के साथ कुछ एडिशनल फीचर्स जैसे- स्‍मार्ट होम कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल, WLAN कनेक्टिविटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Sound Joy 2 स्‍पीकर लॉन्‍च
  • ब्‍लूटूथ के साथ स्‍मार्ट वर्जन को पेश किया गया
  • 999 युआन है शुरुआती कीमत

Huawei Sound Joy 2 में स्‍लीक सिलिंड्रिकल डिजाइन दिया गया है। इसे बनाने में फैब्रिक यूज हुआ है।

Huawei Sound Joy 2 : हुवावे ने Huawei Sound Joy 2 ब्‍लूटूथ स्‍पीकर को लॉन्‍च किया है। दावा है कि नया स्‍पीकर पावरफुल ऑडियो ऑफर करता है। इसके दो वर्जन आए हैं। पहला है- ब्‍लूटूथ वर्जन, दूसरा है स्‍मार्ट वर्जन। स्‍मार्ट वर्जन के साथ कुछ एडिशनल फीचर्स जैसे- स्‍मार्ट होम कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल, WLAN कनेक्टिविटी मिलती है। इस पर ऑनलाइन म्‍यूजिक भी स्‍ट्रीम किया जा सकता है। दावा है कि सिंगल चार्ज में स्‍पीकर 26 घंटे चल जाता है।  
 

Huawei Sound Joy 2 Price 

Huawei Sound Joy 2 को चीन में लॉन्‍च किया गया है। यह तीन कलर्स- फ्रेश ग्रीन, आइसलैंड ब्‍लू और ऑब्सिडियन ब्‍लैक में आता है। ब्‍लूटूथ मॉडल के प्राइस 999 युआन (लगभग 11,880 रुपये) और स्‍मार्ट वर्जन के प्राइस 1199 युआन (14,259 रुपये) हैं। 
 

Huawei Sound Joy 2 Specifications, features 

Huawei Sound Joy 2 में स्‍लीक सिलिंड्रिकल डिजाइन दिया गया है। इसे बनाने में फैब्रिक यूज हुआ है। एलईडी लाइट इसमें लगी है, जिसमें म्‍यूजिक और बैटरी के अलावा वॉल्‍यूम लेवल की जानकारी मिल जाती है। 

Huawei Sound Joy 2 में 8800mAh की बैटरी लगी है, जो 26 घंटों का प्‍लेबैक सिंगल चार्ज में ऑफर कर सकती है। ब्‍लूटूथ स्‍पीकर को 40 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग से फटाफट फुल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्‍पीकर में हुवावे का साउंड सिस्‍टम लगा है। 20 वॉट के फुल रेंज स्‍पीकर और 10वॉट का ट्वीटर लगाया गया है। दावा है कि यूजर्स को अच्‍छा बास मिलता है। 
Advertisement

कंपनी का दावा है कि स्‍पीकर को फोन के अलावा हुवावे स्‍मार्टवॉच से भी कनेक्‍ट किया जा सकता है, जिससे म्‍यूजिक प्‍ले करने में आसानी होती है। ये स्‍पीकर आईपी67 रेटिंग के साथ आता है। वॉटरप्रूफ है, जिससे इसे आउटडोर भी इस्‍तेमाल कर सकते हं। 

स्‍पीकर में 6 कंट्रोल बटन्‍स दिए गए हैं। ये ब्‍लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। वजन 700 ग्राम है और यह 10 मिनट चार्ज करके एक घंटा प्‍ले किया जा सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.