सिंगल चार्ज में 700 km की जबरदस्त रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार है Avatar E11, जानें इसकी खासियतें

E11 इलेक्ट्रिक कार में मौजूद 200kW क्षमता के बैटरी पैक की बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने CATL और Chengen Automobiles के साथ मिलकर तैयार की Avatar E11
  • 0-100 kmph की स्पीड मात्र 4 सेकंड में पकड़ सकती है
  • चीन में 300,000 युआन (लगभग 35 लाख रुपये) है कीमत

Huawei, CATL और Chengen Automobiles ने मिलकर बनाई है Avatar E11 इलेक्ट्रिक कार

Huawei ने चीन की दिग्गज कंपनियां CATL और Chengen Automobiles के साथ मिलकर Avatar E11 इलेक्ट्रिक कार विकसित की है, जिसे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में पेश किया गया है। बता दें, कि तीनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी पिछले साल नवंबर में हुई थी। Avatar E11 सिंगल चार्ज में प्रभावित करने वाली 700 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। न केवल रेंज, बल्कि पावर के मामले में भी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) किसी से कम नहीं है। यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 4 सेकंड में पकड़ सकती है।

CHINAPEV की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Huawei, CATL और Chengen Automobiles द्वारा मिलकर तैयार की गई Avatar E11 इलेक्ट्रिक कार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक मिड-साइज़ SUV है। इलेक्ट्रिक कार की चीन में कीमत 300,000 युआन (लगभग 35 लाख रुपये) है। हालांकि इसका प्रोडक्शन अगले साल की दूसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। कार की डिलिवरी तीसरी तिमाही में शुरू की जा सकती है।
Advertisement

यह इलेक्ट्रिक कार देखने में काफी आकर्षक है। सामने की स्प्लिट हेडलाइट्स है। इसमें बड़ी बंपर ग्रिल को शामिल नहीं किया गया है। हेडलाइट के साथ बंपर पर एक डीआरएल लाइन फॉग लाइट तक जाती है, जिसकी वजह से फ्रंट से कार अग्रेसिव लुक देती है। विशाल अलॉय व्हील इसे स्पोर्टी और मस्कुलर लुक देते हैं। पीछे की ओर सिंगल टेल लाइट लाइन पूरे बूट को कवर करती है। निश्चित तौर पर यह कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी देखने में काफी प्रीमियम है। 

E11 इलेक्ट्रिक कार में मौजूद 200kW क्षमता के बैटरी पैक की बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है और जैसा कि हमने बताया, यह 4 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.