सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें

यहां पर हम आपको रूम हीटर से जुड़े वे बिंदु बताने जा रहे हैं जिनकी सिफारिश स्वयं BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2026 11:18 IST
ख़ास बातें
  • ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स रूम हीटर के कुछ मानक निर्धारित करता है।
  • रूम हीटर पर एक सुरक्षा गार्ड होना बहुत जरूरी है।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हीटर में उचित अर्थिंग की गई हो।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स रूम हीटर के मानक निर्धारित करता है जिनका पालन करना जरूरी होता है। (सांकेतिक फोटो)

उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रूम हीटर के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानना बहुत जरूरी है। रूम हीटर कैसे इस्तेमाल करें, कौन से सुरक्षा मानकों पर यह खरा उतरना जरूरी होता है, ये सभी जरूरी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं। यहां पर हम आपको रूम हीटर से जुड़े वे बिंदु बताने जा रहे हैं जिनकी सिफारिश स्वयं BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो करता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स रूम हीटर के कुछ मानक निर्धारित करता है। साथ ही BIS का IS 302 (पार्ट 2/सेक्शन 30) मानक रूम हीटर की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को निर्धारित करता है। यह बताता है कि हीटर खरीदते और इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि हीटर के जलने, पलटने या बिजली का झटका लगने जैसी दुर्घटना से बचा जा सके। 

1. सुरक्षा गार्ड
रूम हीटर पर एक सुरक्षा गार्ड होना बहुत जरूरी है। अधिकतर रूम हीटर नीचे ही रखे जाते हैं, यानी ऐसी ऊंचाई जहां पर हाथ-पैर लगने का बहुत खतरा होता है। BIS कहता है कि ऊंचाई पर लगने वाले हीटर्स को छोड़कर अन्य सभी हीटर्स में एक सुरक्षा गार्ड जरूर लगा हो जिससे कि जलने का खतरा न हो। हीटर का गर्म एलिमेंट अगर छू जाए तो बड़ा नुकसान कर सकता है। 

2. Do Not Cover पर गौर करें
रूम हीटर्स पर Do Not Cover लिखा हुआ जरूर देखें। जिन हीटर्स को ढकने से गर्मी अंदर फंस सकती है उन्हें भूलकर भी ढके नहीं, अगर ऐसी चेतावनी लिखी है तो उसका पालन जरूर करें। ऐसा नहीं करने पर बड़े हादसे की संभावना बन सकती है। लापरवाही करने पर घर में आग लगने जैसी घटना भी हो सकती है। इसलिए हीटर पर लिखे निर्देशों का पालन अवश्य करें। 

3. सतह के तापमान की सीमा
रूम हीटर की सतह अक्सर काफी गर्म हो जाती है। ऐसे में हीटर को नंगे हाथों से छूने से बचें। ऐसा नहीं करने पर हाथ जल सकता है। हीटर खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि उसकी बाहरी सतह के तापमान की सीमा क्या है। अगर हीटर पर सीमा नहीं लिखी है तो रिटेलर से इसकी जानकारी अवश्य लें। 

Advertisement

4. स्थिर होना चाहिए हीटर
रूम हीटर अगर पोर्टेबल है तो उसके लिए भी एक मानक निर्धारित किया गया है। BIS कहता है कि पोर्टेबल हीटर इतना स्थिर होना चाहिए कि यह 15 डिग्री पर झुका होने के बाद भी अपने स्थान से सरके नहीं, और गिरे नहीं। इसलिए रूम हीटर की स्थिरता पर भी ध्यान दें। 

5. बिजली सुरक्षा
रूम हीटर लेते समय, और इस्तेमाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हीटर में उचित अर्थिंग की गई हो। अगर ऐसा नहीं किया गया है तो रूम हीटर बिजली का झटका दे सकता है। इसलिए रूम हीटर में उचित अर्थिंग का होना बहुत जरूरी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो नुकसान से बच सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  2. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  5. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  6. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  7. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  8. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  9. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  10. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.