Voter ID Card में तस्वीर बदलने का ऑनलाइन तरीका

Voted Id Card एक अहम दस्तावेज है, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यदि आप अपने वोटर आईडी कार्ड में तस्वीर बदलना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Voter ID Card में नाम और पता के अलावा बदल सकते हैं तस्वीर भी
  • तस्वीर में बदलाव के लिए भरना होगा प्रारुप 8 फॉर्म
  • तस्वीर में बदलाव से पहले नई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को रखें तैयार

Voter ID Card में बदलनी है तस्वीर तो जानें ऑनलाइन तरीका

Voted Id Card एक अहम दस्तावेज है, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पूर्व यदि आप अपने वोटर आईडी कार्ड में तस्वीर बदलना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में जानकारी देंगे। इन स्टेप्स को फॉलो कर आप घर बैठे आसानी से अपनी तस्वीर में बदलाव कर सकते हैं। तस्वीर बदलने से पहले अपने पास नई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को जरूर रखें।
 

Voted Id Card में तस्वीर बदलने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आपको नीचे की तरफ मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार (Correction of entries in electoral roll) का विकल्प नजर आएगा।
स्टेप 3: मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार पर क्लिक करने के बाद आपके सामने प्रारुप 8 फॉर्म खुलेगा। यदि आप फॉर्म की भाषा में बदलाव करना चाहते हैं तो ऊपर दाहिनी तरफ दिखाई दे रहे भाषा का चयन करें विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको भाषा के तीन विकल्फ मिलेंगे- हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम।
स्टेप 4: इसके बाद अपना राज्य और विधानसभा/ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव करें।
Advertisement
स्टेप 5: फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें। ध्यान दें कि जिस भी विकल्प के सामने आपको ' *' बना नजर आए, उसे भरना अनिवार्य है।
स्टेप 6: डं/e नंबर पर एक बॉक्स है, यहां आप 'मेरा फोटो'/My Photograph पर क्लिक करना है।
स्टेप 7: इसके बाद नीचे की तरफ आपको Browse पर क्लिक कर, फोटो का चयन करना है। फोटो को चुनने के बाद अपलोड करें।
Advertisement
स्टेप 8: फोटो अपलोड होने के बाद ईमेल एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
स्टेप 9: सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद Captcha कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 10: फॉर्म सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रेफरेंस नंबर दिखाई देगा। इस नंबर को कहीं नोट कर लें, बता दें कि इस नंबर की मदद से आप ऐप्लिकेशन स्टेटस को आसानी से चेक कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन प्रोसेस पूरा होने और नया आईडी कार्ड जारी होने में लगभग 30 दिनों का समय लग सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Voter Id Card, Voter Id Card update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.