जीरो नेटवर्क में भी होगी UPI पेमेंट्स, कीपैड फोन में भी काम करेगा तरीका, यहां देखें फुल गाइड

UPI Offline Payments उन जगहों के लिए बनाया गया है जहां नेटवर्क कमजोर होता है। बस *99# डायल करके आप बिना इंटरनेट के भी सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। जानिए यह फीचर कैसे काम करता है, कौन इसे सपोर्ट करता है और इसकी लिमिट क्या है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट *99# डायल करके UPI पेमेंट किया जा सकता है
  • स्मार्टफोन की जरूरत नहीं, 2G नेटवर्क भी काफी
  • NPCI ने ऑफलाइन UPI के लिए 5000 रुपये की ट्रांजेक्शन लिमिट तय की है

Photo Credit: Unsplash

भारत में डिजिटल पेमेंट का मतलब अब लगभग UPI ही हो गया है। किराने से लेकर कैब तक, हर जगह लोग QR स्कैन करके पैसे भेज देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे UPI पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे एक दिक्कत भी सामने आई है, जो है नेटवर्क न मिलना। मेट्रो में सफर करते समय, हाईवे के दूर-दराज हिस्सों में, बेसमेंट में पार्किंग करते हुए या किसी भी लो-नेटवर्क जोन में UPI पेमेंट अक्सर फेल हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखकर UPI में एक फीचर दिया गया है, जिसे ज्यादातर यूजर्स आज भी इस्तेमाल नहीं करते। इसे UPI Offline Payments कहते है और नाम ही बताता है कि आप ऑफलाइन रहते हुए भी UPI पेमेंट्स कर सकते हैं।

यह फीचर आपको बिना इंटरनेट के भी डिजिटल पेमेंट करने देता है। दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए न स्मार्टफोन ऐप की जरूरत पड़ती है और न ही तेज डेटा स्पीड की, सिर्फ बेसिक मोबाइल सिग्नल चाहिए होता है, जिसमें 2G भी चलता है।

Advertisement

बिना इंटरनेट UPI कैसे चलता है?

UPI का ऑफलाइन वर्जन दरअसल USSD बैंकिंग पर काम करता है। इसमें *99# डायल करने पर एक मेन्यू खुलता है, जिसकी मदद से ट्रांजेक्शन किया जाता है। फोन बैंक को एक एन्क्रिप्टेड रिक्वेस्ट भेजता है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है। PIN वही होता है जो आप सामान्य UPI ऐप्स में इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे करें Offline UPI पेमेंट

ऑनलाइन ऐप न लोड हो रहा हो, डेटा खत्म हो गया हो या नेटवर्क गायब हो, इन सभी स्थितियों में आप कुछ सेकंड में पेमेंट कर सकते हैं:

Advertisement
  • अपने फोन से *99# डायल करें
  • मेन्यू में Send Money वाला ऑप्शन चुनें
  • रिसीवर का मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल डालें
  • राशि टाइप करें
  • अंत में UPI PIN डालें और पेमेंट पूरा हो जाएगा

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रोसेस में इंटरनेट का कोई रोल नहीं है, बस नेटवर्क बार पकड़ रहा होना चाहिए।

क्या लिमिट भी है?

हां, NPCI ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमाएं तय की हैं:

  • अधिकतम 5,000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन
  • अधिकतम 5,000 रुपये प्रति दिन

Advertisement

कौन-कौन से बैंक सपोर्ट करते हैं?

भारत के लगभग सभी प्रमुख बैंक और सभी मोबाइल नेटवर्क इस फीचर को सपोर्ट करते हैं। यह कीपैड फोन पर भी चलता है, इसलिए इसे सच में “यूनिवर्सल डिजिटल पेमेंट” कहा जा सकता है।

कितना सुरक्षित है?

ट्रांजेक्शन उसी UPI PIN से वेरीफाई होता है जो यूजर्स पहले से इस्तेमाल करते हैं। बैंक सिस्टम पूरी प्रक्रिया को हैंडल करता है, इसलिए यह ऑनलाइन UPI जितना ही सुरक्षित माना जाता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.