Aadhaar कार्ड डाउनलोड करना और अपडेट करना हुआ आसान, जानें तरीका

किसी भी जानकारी को अपडेट करने या आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूज़र को ओटीपी का इंतज़ार करना होता है। इससे छुटकारा दिलाएगा टीओटीपी (टाइम बेस्ड ओटीपी)। बताया तो यह भी गया है कि आने वाले समय में ओटीपी से जुड़ी आधार की सभी सेवाओं को टीओटीपी पर माइग्रेट कर दिया जाएगा। अब आपके मन में यह सवाल होगा कि यह टीओटीपी क्या है? और कैसे काम करता है?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2017 19:32 IST
ख़ास बातें
  • आपकी पहचान के लिए आधार कार्ड से कुछ भी ज़्यादा ज़रूरी नहीं है
  • अपडेट करने या आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ज़रूरी होता है ओटीपी
  • इससे छुटकारा दिलाएगा टीओटीपी (टाइम बेस्ड ओटीपी)
आपकी पहचान के लिए आज की तारीख में आधार कार्ड से कुछ भी ज़्यादा ज़रूरी नहीं है। ऐसे में आपको आधार नंबर या आधार कार्ड की अकसर ही ज़रूरत होती है। कई बार ऐसा होता है कि आपको आधार की वेबसाइट से अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना होता है। ऐसे में ज़रूरत होती है ओटीपी की जिसे एसएमएस के ज़रिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। आप ओटीपी को इस्तेमाल में लाकर ही अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

आधार कार्ड से संबंधित जानकारी को अपडेट करने के लिए भी ओटीपी की ज़रूरत पड़ती है। यह भी आधार कार्ड के साथ रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। अब यूनीक आइडेंटि‍फि‍केशन अथॉरि‍टी ऑफ इंडि‍या (UIDAI) ने एक नई सेवा की शुरुआत की है।
Advertisement
 

किसी भी जानकारी को अपडेट करने या आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूज़र को ओटीपी का इंतज़ार करना होता है। इससे छुटकारा दिलाएगा टीओटीपी (टाइम बेस्ड ओटीपी)। बताया तो यह भी गया है कि आने वाले समय में ओटीपी से जुड़ी आधार की सभी सेवाओं को टीओटीपी पर माइग्रेट कर दिया जाएगा। अब आपके मन में यह सवाल होगा कि यह टीओटीपी क्या है? और कैसे काम करता है?

(पढ़ें: mAadhaar एंड्रॉयड ऐप: अब हर वक्त साथ रहेगा आधार कार्ड)

टाइम बेस्ड ओटीपी एक डायनमिक पासवर्ड है जो एमआधार ऐप पर उपलब्ध है। यह ओटीपी जैसा ही है। लेकिन इसे एसएमएस के ज़रिए नहीं भेजा जाता और यह आपको एमआधार ऐप पर मिलेगा। टीओटीपी सिर्फ 30 सेकेंड के लिए वैध रहता है। समय खत्म होते ही नया टीओटीपी उपलब्ध हो जाता है।
Advertisement


क्या है टीओटीपी का इस्तेमाल?
Advertisement
आप टीओटीपी को आधार कार्ड डाउनलोड करने और उसमें बदलाव करने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। टीओटीपी जेनरेट करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर सबसे पहले एमआधार ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके लिए अपनाएं यह प्रक्रिया...

(आधार कार्ड अपडेटः नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ऑनलाइन बदलने का तरीका)
Advertisement

1. गूगल प्‍ले स्‍टोर पर जाकर mAadhaar ऐप डानलोड करना होगा।
2. इस ऐप को उसी फोन में डाउनलोड करें जिसमें आपका आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल को इस्तेमाल में ला रहे हैं। क्योंकि ऐप का एसएमएस के ज़रिए ऑटोमैटिक वैरिफिकेशन होता है।
3. इसके बाद आपका एमआधार ऐप एक्टिव हो जाएगा। यहां पर आपसे पासवर्ड बनाने को कहा जाएगा। आप निर्देशों को पालन में लाकर पासवर्ड बना लें।
4. इसके बाद आप अपने आधार कार्ड को रजिस्टर कर दें। आप जैसे ही अपना आधार नंबर डालेंगे। आपका आधार कार्ड इस ऐप पर आ जाएगा। यहां पर आपको कार्ड के नीचे टीओटीपी नज़र आएगा।
5. आप जैसे ही टीओटीपी पर टैप करेंगे। आपको 8 आंकड़े वाला पासवर्ड नज़र आएगा। यह पासवर्ड सिर्फ 30 सेकेंड के लिए वैध रहेगा। समय खत्म होने के साथ नया टीओटीपी जेनरेट हो जाएगा।

(आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी ऐसे करें ऑनलाइन डाउनलोड)

अब आप जब भी Aadhaar की वेबसाइट से अपने कार्ड को डाउनलोड करना या कोई जानकारी अपडेट करना चाहेंगे। इस दौरान स्मार्टफोन पर दिख रहे टीओेटीपी को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

आधार कार्ड डाउनलोड पेज पर Do You Have TOTP का रेडियो बटन एक्टिव है। ऐसा ही आधार की सेल्फ सर्विस वेबसाइट पर भी है। यहां पर अपडेट करने से पहले आपको आधार नंबर पूछा जाता है। फिर ओटीपी के साथ टीओटीपी की व्यवस्था को एक्टिव कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar Card, Aadhaar Number, Aadhaar Update, mAadhaar App, TOTP

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.