फ्री बिजली के लिए कैसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई, नहीं किया तो चुकाना होगा पूरा बिल

वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले नागरिकों को 200 यूनिट्स तक पावर की खपत पर कोई भुगतान नहीं करना होता है। वहीं जिनकी खपत 400 यूनिट्स तक पहुंच जाती है तो उन्हें 50 प्रतिशत यानी कि 800 रुपये तक सब्सिडी मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 15:48 IST
ख़ास बातें
  • बिजली सब्सिडी के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दिल्ली में बिजली बिल पर सब्सिडी उन्हीं को मिलेगी जो अप्लाई करेंगे।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7011311111 पर मिस्ड कॉल या एसएमएस भेजना है।

Photo Credit: Twitter/ @ArvindKejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार यानी कि आज ऐलान किया है कि देश की राजधानी में बिजली के बिल पर सब्सिडी उन्हीं को मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रैंस में बोलते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि राजधानी के कई नागरिक अपने बिजली बिलों का पूरा भुगतान करना चाहते हैं और बिजली सब्सिडी छोड़ने का ऑप्शन चाहते हैं।
 

कैसे करें आवेदन (How to Apply for Power Subsidy)


Advertisement
केजरीवाल ने बताया कि बुधवार से सब्सिडी का ऑप्शन चुने के लिए नागिरक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो नागरिक दिल्ली में सब्सिडी का ऑप्शन चुनना चाहते हैं तो वह अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7011311111 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं या फिर 7011311111 पर Hi लिखकर भी मैसेज भेज सकते हैं। उसके बाद नागरिकों को एसएमएस या फिर वॉट्सऐप के जरिए एक फॉर्म प्राप्त होगा। इस फॉर्म को सब्सिडी के आवेदन के लिए भर सकते हैं। फिर उसे वॉट्सऐप पर उसी नंबर पर वापस भेज सकते हैं। अपने लेटेस्ट BSES बिल के साथ अटैच्ड सब्सिडी फॉर्म को भी भर सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले एसएमएस लिंक पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद आपको 3 दिन के अंदर एक मैसेज मिलेगा कि आपकी सब्सिडी एक्टिव है।

आपको हर महीने की शुरुआत से पहले ही उसकी सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप अक्टूबर माह में सब्सिडी चाहते हैं तो आपको उसके लिए 30 सितंबर को आवेदन करना होगा और उसके बाद आपको अक्टूबर में सब्सिडी मिलेगी। इसी प्रकार यह क्रम अगले एक साल तक चलता रहेगा। एक साल बाद आपको इसे दोबावार रिन्यू करवाना होगा। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप यह भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने लेटेस्ट बिजली बिल के साथ आए सब्सिडी फॉर्म को भरकर बिजली ऑफिस में जमा करवाना होगा। केजरीवाल ने कहा कि 30 सितंबर तक सब्सिडी का आवेदन करने वालों को महीने की सब्सिडी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर माह लोग सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वर्तमान सब्सिडी प्लान

वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले नागरिकों को 200 यूनिट्स तक पावर की खपत पर कोई भुगतान नहीं करना होता है। वहीं जिनकी खपत 400 यूनिट्स तक पहुंच जाती है तो उन्हें 50 प्रतिशत यानी कि 800 रुपये तक सब्सिडी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.