Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा

Microsoft ने CaptiveCrunch साइबर अटैक को लेकर चेतावनी दी है। इसमें Hotel और Public WiFi के जरिए यूजर्स को Fake Update दिखाकर Malware इंस्टॉल कराया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft ने Hotel और पब्लिक WiFi को लेकर बड़ा साइबर खतरा बताया
  • फेक अपडेट्स के जरिए यूजर्स के डिवाइस में Malware पहुंचाया जा सकता है
  • ट्रैवलर्स को Guest WiFi को Untrusted Network मानने की सलाह दी गई

Microsoft ने Hotel और पब्लिक WiFi यूजर्स को CaptiveCrunch साइबर अटैक से सावधान किया है

अगर आप होटल, एयरपोर्ट, कॉन्फ्रेंस सेंटर या किसी दूसरे पब्लिक प्लेस का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। Microsoft ने “CaptiveCrunch” नाम के एक साइबर अटैक कैंपेन का खुलासा किया है, जिसमें ट्रैवलर्स को निशाना बनाकर Wi-Fi नेटवर्क के ट्रैफिक से छेड़छाड़ की जा रही है। इसका इस्तेमाल यूजर्स को फर्जी वेबसाइट और नकली  दिखाकर Malware इंस्टॉल करवाने और पासवर्ड समेत संवेदनशील डेटा चुराने के लिए किया जा रहा है।

कैसे किया जा रहा है हमला?

Microsoft के मुताबिक, Storm-2945, जिसे कंपनी Midnight Blizzard का एक ऑपरेशनल सब-क्लस्टर मानती है, होटल और दूसरे ऐसे नेटवर्क को निशाना बना रहा है जहां Wi-Fi कनेक्ट करने के लिए कैप्टिव पोर्टल इस्तेमाल होता है। अटैकर्स DNS और HTTP ट्रैफिक में बदलाव करके यूजर को अपने कंट्रोल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिडायरेक्ट कर सकते हैं।

इसके बाद यूजर को ऐसी स्क्रीन दिखाई जा सकती है जो Windows या ब्राउजर अपडेट जैसी लगती है। अगर यूजर इसे असली समझकर फाइल डाउनलोड और रन कर देता है, तो सिस्टम में Malware पहुंच सकता है। Microsoft ने इस कैंपेन में ClickFix जैसी सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों के इस्तेमाल की भी जानकारी दी है।

ट्रैवलर्स को खास सावधानी की जरूरत

Microsoft ने सलाह दी है कि होटल, एयरपोर्ट और दूसरे Guest Wi-Fi को अनट्रस्टेड नेटवर्क मानकर चलें। संभव हो तो पब्लिक Wi-Fi की जगह मोबाइल हॉटस्पॉट या सेलुलर डेटा का इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी बात, Wi-Fi कनेक्ट करने के बाद अगर कोई वेबसाइट अचानक Windows Update, Browser Update, Certificate या Security Tool डाउनलोड करने को कहे, तो उसे इंस्टॉल न करें। ऐसे अपडेट हमेशा डिवाइस के आधिकारिक सिस्टम या ऐप के जरिए ही करें।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.