सिंगल चार्ज में 150 km चलने वाली HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

भारत में HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 19:28 IST
ख़ास बातें
  • HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती कीमत 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • भारतीय मार्केट में इसकी Oben Rorr और Revolt RV400 से सीधी टक्कर होती है
  • OXO सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है

भारत में HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

HOP OXO भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में लॉन्च हो गई है, जो सिंगल चार्ज में 150 Km की जबरदस्त रेंज देने का दावा करती है। यह मार्केट पहले से ही Oben Rorr और Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दबदबे में है और OXO की टक्कर भी सीधा इन्हीं इलेक्ट्रिक बाइक से होनी है। OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वेरिएंट्स में आती है। इनमें जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

भारत में HOP OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।  जयपुर स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी ने इस बाइक को स्टैंडर्ड OXO और प्रीमियम OXO X वेरिएंट में लॉन्च किया है। ई-मोटरसाइकिल की भारतीय मार्केट में Oben Rorr और Revolt RV400 से सीधी टक्कर होती है। हालांकि, इसी कीमत में TVS, Ola, Ather, Bajaj सहित कई ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आते हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200W की पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है, जिसे 72V आर्किटेक्चर के साथ जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 90 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि OXO को सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंचाया जा सकता है। यह एक एडिशनल टर्बो मोड के साथ तीन राइड मोड - इको, पावर और स्पोर्ट से लैस आती है।

रेंज की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 150 Km की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो बैटरी पैक को 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80 प्रतिशत चार्ज कर देता है।
Advertisement

बाइक में मल्टी-मोड री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह 4G कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन के साथ आता है, जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स सहित कई अन्य फीचर्स से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.