• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फुल चार्ज में 77 km चलता है Honda का यह कार्गो इलेक्ट्रिक स्कूटर, तेज़ हवा और बारिश से देगा सुरक्षा

फुल चार्ज में 77 km चलता है Honda का यह कार्गो इलेक्ट्रिक स्कूटर, तेज़ हवा और बारिश से देगा सुरक्षा

Honda Gyro Canopy:e नाम के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जापान में 715,000 येन (लगभग 4.67 लाख रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है।

फुल चार्ज में 77 km चलता है Honda का यह कार्गो इलेक्ट्रिक स्कूटर, तेज़ हवा और बारिश से देगा सुरक्षा

Honda Gyro Canopy:e इलेक्ट्रिक स्कूटर की जापान में कीमत 715,000 येन (लगभग 4.67 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • Honda ने जापान में लॉन्च किया नया Gyro Canopy:e इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
  • 715,000 येन (लगभग 4.67 लाख रुपये) कीमत में किया गया है पेश
  • बड़ी विंड शील्ड और हार्ड टॉप से है लैस
विज्ञापन
Honda ने कथित तौर पर नया Gyro Canopy:e इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च किया है। यह थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन (electric three-wheeler vehicle) अनोखे और काम के फीचर के साथ आता है। इस स्कूटर में एक बड़ी विंड शील्ड मिलती है, एक हार्ड टॉप के साथ जुड़ी है। इस तरह राइडर को न केवल आगे की तरफ से तेज़ हवा और धूल आदि से सुरक्षा मिलती है, बल्कि बारिश के समय इसका हार्ड टॉप राइडर को भीगने से भी बचाता है। हालांकि, यह बॉक्स डिज़ाइन की तुलना में बारिश से बचने के लिए उतना कारगर नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Honda Gyro Canopy:e इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 77 Km है और स्कूटर को 30 किमी/घंटा से अधिक की औसत स्पीड पर चलाने पर यह रेंज बढ़ सकती है।

Gizmochina के मुताबिक, Honda ने अपने घरेलू बाज़ार में Gyro Canopy:e नाम से एक इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को जापान में 715,000 येन (लगभग 4.67 लाख रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है, जो थोड़ी ज्यादा महसूस होती है, क्योंकि इससे कम कीमत में होंडा द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई U-GO और U-BE इलेक्ट्रिक बाइक मिल सकती हैं। हालांकि हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि Gyro Canopy:e एक कार्गो थ्री-व्हीलर है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रिपोर्ट कहती है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3,200W का पीक आउटपुट जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस आता है। हालांकि, रेगुलर पावर आउटपुट 580W मिलेगा। इसकी फुल चार्ज रेंज 77 किलोमीटर है, जो 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की औसत स्पीड से सवारी करते समय बढ़ सकती है। इसमें रिमूवेबल और स्वैपेबल बैटरियां हैं, जो ई-स्कूटर की रेंज को और बढ़ा देती है।

फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हालांकि, कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को देखा जाए, तो फिलहाल नए Gyro Canopy:e के भी भारत में लॉन्च होने की संभावना काफी कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Latest Electric Scooters, Electric scooters
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »