Honda ने किया कई नई इलेक्ट्रिक कारों का ऐलान, अगले साल तक होगी तैयार!

e:N सीरीज कॉन्सेप्ट का पहला सेट e:NS1 और e:NP1 है। ये दोनों कार Honda HR-V पर आधारित है और इनका डिज़ाइन भी HR-V से मेल खाता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2021 19:17 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने e:NS1 और e:NP1 इलेक्ट्रिक कारों का ऐलान किया है
  • 2022 तक बनकर हो जाएंगी तैयार
  • कंपनी अगले कुछ वर्षों में लॉन्च करेगी कई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें

Honda e:NS1 और e:NP1 का प्रोडक्शन अगले साल शुरू होगा

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने अपने तीन नई कॉन्सेप्ट गाड़ियों का ऐलान करते हुए अगले पांच सालों में चीन में 10 नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना की घोषणा की है। ये तीनों गाड़ियां आगामी और बिलकुल नई e:N सीरीज़ के तहत लॉन्च होंगी। इनमें से एक टू-डोर कूपे, एक फोर-डोर जीटी और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानी SUV है। तीनों कॉन्सेप्ट में से दो कॉन्सेप्ट कारों को साल 2022 तक तैयार कर दिया जाएगा और इन्हें लॉन्च भी उसी साल किया जाएगा इन दोनों कारों का मॉडल नेम e:NS1 और e:NP1 होगा।

एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में Honda ने e:NS1 और e:NP1 से पर्दा उठाया है। नई e:N सीरीज़ फिलहाल चीन तक सीमित है और आने वाले समय में इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाली सभी कारें चीन में ही लॉन्च की जाएंगी। होंडा का कहना है कि e:N सीरीज के मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) के लिए विशेष रूप से विकसित एक आर्किटेक्चर का उपयोग करेंगे।

जैसा की हमने बताया, e:N सीरीज कॉन्सेप्ट का पहला सेट e:NS1 और e:NP1 है। ये दोनों कार Honda HR-V पर आधारित है और इनका डिज़ाइन भी HR-V से मेल खाता है। इन दोनों मॉडल का मार्च 2022 के आसपास चीन में प्रोडक्शन शुरू होगा। ये भले ही HR-V पर आधारित है, लेकिन ये दोनों हाइब्रिड HR-V की तुलना में काफी अगल होंगे, जिसे e:HEV के नाम से कुछ ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है।

ई: एनएस1 और ई:एनपी1 ई:प्रोटोटाइप एसयूवी के विकसित मॉडल हैं, जिन्हें होंडा ने 2020 में बीजिंग मोटर शो में प्रदर्शित किया था। प्रोडक्शन मॉडल में तीन के बजाय पांच दरवाजे हैं। Honda ने तीन प्रोटोटाइप मॉडल भी दिखाए हैं, e:N Coupe, e:N SUV और e:N GT, जिसे अगले पांच सालों में लॉन्च किए जाने की योजना है। ये मॉडल e:NS1 और e:NP1 की तुलना में अधिक आक्रामक और बोल्ड इलेक्ट्रिक-ओनली स्टाइल दिखाती हैं। हालांकि, होंडा ने इन दोनो नए प्रोडक्शन मॉडल या तीनों प्रोटोटाइप मॉडल के डिज़ाइन या स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.