Honda Dio H-Smart Price: Rs 77 हजार के स्कूटर में कार वाले फीचर्स! जानें Honda के नए H-Smart स्कूटर में क्या है खास!

इसके इंजन और पावर की बात करें तो Dio H-Smart में 109.51 cc एयर-कूल्ड इंजन मिलने वाला है जो कि एक्टिवा में भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2023 11:31 IST
ख़ास बातें
  • यह स्कूटर कई ऐसे फीचर कैरी करता है जो कि कारों में मिलते हैं
  • यूजर बिना चाबी के ही सीट, हैंडल, और फ्यूल टैंक के कैप को अनलॉक कर सकता है
  • Honda Dio का स्टैंडर्ड वेरिएंट फिलहाल 68,625 रुपये में उपलब्ध है

Honda Dio H-Smart की कीमत काफी एग्रेसिव रखी गई है।

Photo Credit: Honda

Honda Dio H-Smart कंपनी के अगले स्मार्ट स्कूटर के रूप में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्कूटर को लेकर टूव्हीलर मार्केट चर्चा काफी गर्म है। इसकी कीमत का खुलासा कर कंपनी ने सबको हैरान कर दिया है। एंट्री लेवल सेग्मेंट में प्रीमियम फीचर देकर कंपनी अन्य स्कूटर्स के लिए तगड़ा कंपिटीशन क्रिएट करने जा रही है। आपको बता दें कि H-Smart फीचर सबसे पहले Activa 110 में दिए गए थे। उसके बाद इसे Activa 125 में देखा गया। सफल फीचर होने के चलते अब होंडा अपना Honda Dio H-Smart लेकर आ रही है। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और फीचर्स क्या-क्या हैं। 
 

Honda Dio H-Smart Price

Honda Dio H-Smart की कीमत काफी एग्रेसिव रखी गई है। कंपनी ने इसकी कीमत 77,712 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। Honda Dio का स्टैंडर्ड वेरिएंट फिलहाल 68,625 रुपये में उपलब्ध है, जबकि Honda Dio DLX को आप 72,626 रुपये में खरीद सकते हैं। Honda Dio H-Smart इनमें सबसे ऊपर वाला वेरिएंट होने वाला है। 
 

Honda Dio H-Smart features

होंडा डिओ एच स्मार्ट के फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर कई ऐसे फीचर कैरी करता है जो कि कारों में मिलते हैं। मसलन, इसका स्मार्टसेफ (SmartSafe) फीचर भी इनमें से एक है। इस फीचर की मदद से स्कूटर को लॉक करने की टेंशन से यूजर को मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही यह एंटी थेफ्ट फीचर की तरह भी काम करता है। स्कूटर के साथ स्मार्ट की (smart key) मिलती है, जो कि इससे 2 मीटर दूर ले जाते ही स्कूटर को लॉक कर देती है। अगर कोई जबरदस्ती स्कूटर को स्टार्ट करने की कोशिश करता है, तो वह ऐसा नहीं कर पाएगा। 

Honda Dio H-Smart में एक फीचर SmartFind के नाम से भी दिया गया है। इसमें स्कूटर को भीड़ भरी पार्किंग में खड़े अन्य टूव्हीलर्स के बीच पहचानने में मदद मिलती है। इसके अलावा अगर स्कूटर कम रोशनी में खड़ा है, तो भी इस फीचर की मदद से आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसके लिए बस यूजर को आंसर बैक (Answer Back) बटन को प्रेस करना होता है। इसके विंकर एक साथ दो बार ब्लिंक करेंगे और आपको स्कूटर आसानी से दिख जाएगा। यह 10 मीटर के दायरे में स्कूटर को आसानी से बता देता है। 
Advertisement

इसके अलावा SmartUnlock की मदद से यूजर बिना चाबी के ही सीट, हैंडल, और फ्यूल टैंक के कैप को अनलॉक कर सकता है। इसके लिए यूजर को सिर्फ स्मार्ट की में दिए गए नॉब को घुमाना होता है, और यह 2 मीटर के दायरे से ये तीनों फंक्शन परफॉर्म कर देता है। ये सब आप चाबी को जेब में रखे-रखे ही कर सकते हैं। इन फीचर्स की बदौलत स्कूटर बेहद स्मार्ट टूव्हीलर बन जाता है। 

इसके इंजन और पावर की बात करें तो Dio H-Smart में 109.51 cc एयर-कूल्ड इंजन मिलने वाला है जो कि एक्टिवा में भी दिया गया है। यह 8,000 RPM पर 7.65 bhp और 4,750 RPM पर 9Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। नए Dio H-Smart में सस्पेंशन और ब्रेकिंग हार्डवेयर के साथ कंपनी कोई अपग्रेड नहीं करने वाली है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.