Hero Vida Electric Scooter का लॉन्च तीसरी बार टला, कंपनी ने बताया लॉन्च का नया टाइम

Hero Vida Electric Scooter को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था। Vida के लिए कंपनी ने कई ट्रेडमार्क एप्लीकेशन पिछले साल नवंबर में ही दे दिए थे।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2022 21:00 IST
ख़ास बातें
  • तीन बार टल चुका है Vida Electric Scooter का लॉन्च
  • कंपनी का कहना है कि सप्लाई चेन में आ रही कमी
  • अब 2022 के अंत में त्यौहारी सीजन में होगा स्कूटर लॉन्च

Hero Vida Electric Scooter को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था।

Hero MotoCorp के Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग को कंपनी ने फिलहाल के लिए टाल दिया है। ऐसा कंपनी ने तीसरी बार किया है। इससे पहले हीरो के इस अपकमिंग ई-स्कूटर (E Scooter) को कंपनी ने मार्च में लॉन्च करने की घोषणा की थी। उसके बाद कंपनी ने लॉन्च को आगे खिसकाते हुए जुलाई के लिए घोषित किया। अब तीसरी बार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को हीरो ने साल के अंत तक टाल दिया है। कंपनी अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2022 के अंत में लॉन्च करेगी। 

आखिर क्यों कंपनी Hero Vida Electric स्कूटर की लॉन्चिंग को बार बार टाल रही है? इसके पीछे की वजह के बारे में कंपनी का कहना है कि सप्लाई चेन में कमी के कारण स्कूटर प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण इसके लॉन्च को टाल दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर देखा जाए साल के अंत में स्कूटर का लॉन्च किया जाना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि कंपनी इसे साल के अंत में आने वाले त्यौहारी सीजन में भी लॉन्च कर सकती है। 

Hero Vida Electric Scooter के लॉन्च में हो रही इस देरी के बारे में बात करते हुए कंपनी के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (IMBU) के हेड स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा है कि हम ग्राहकों को सबसे ऊंची क्वालिटी के प्रोडक्ट उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान में ग्लोबल लेवल पर जो हालात बने हुए हैं उनके कारण सप्लाई चेन में भारी कमी चल रही है। इसलिए सेमीकन्डक्टर सहित कई तरह के कम्पोनेंट्स की कमी पैदा हो गई है। इसी कारण स्कूटर का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को डिलीवरी के समय इस तरह की परेशानी न हो, इसलिए हमने लॉन्च को साल के अंत तक टाल दिया है। हालांकि, कंपनी की ओर से Hero Vida Electric स्कूटर लॉन्च के लिए कोई तय तारीख अभी भी नहीं बताई गई है। बहुत संभव है कि हीरो अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर अक्टूबर नवंबर के मध्य में लॉन्च कर सकती  है, जब साल के अंत में त्यौहारी सीजन अपने चरम पर होता है। 

इस बारे में श्रीवास्तव ने संकेत देते हुए कहा कि कस्टमर्स को हम सबसे आगे रखते हैं, हमने स्कूटर लॉन्च के लिए जो तारीख पहले जुलाई में तय की थी, उसके बजाए अब आने वाले फेस्टिवल सीजन में स्कूटर को लॉन्च करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा। 
Advertisement

Hero Vida Electric Scooter को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था। Vida के लिए कंपनी ने कई ट्रेडमार्क एप्लीकेशन पिछले साल नवंबर में ही दे दिए थे। वर्तमान में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भारी मांग है। लेकिन, कंपनियों के पास इस वक्त सप्लाई में भारी कमी चल रही है। इसलिए कंपनी ने इसके लॉन्च को टालना बेहतर समझा। 
Advertisement

Hero MotoCorp के इस लेटेस्ट ई-स्कूटर का प्रोडक्शन भारत के चित्तूर में कंपनी के ग्रीन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में किया जा रहा है। इसके फीचर्स के बारे में कुछ जानकारी जो अभी तक सामने आई है, उसके मुताबिक Hero Vida Electric Scooter में फ्रंट और रियर में एलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं जिसमें फ्रंट व्हील 12 इंच का होगा और रियर व्हील 10 इंच का एलॉय व्हील होगा। इसमें हब माउंटेड मोटर देखने को मिल सकती है, जिसका मतबल है कि इसे मिड-शिप माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जा सकता है जिसमें बेल्ट ड्राइव देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह लगभग 1.5 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.