Hero MotoCorp ने बेची Harley-Davidson X440 की 1,000 यूनिट, शुरू की नई बुकिंग

यह हार्ले डेविडसन की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। कंपनी को इसके लिए 25,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 22:53 IST
ख़ास बातें
  • X440 को तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में उपलब्ध कराया जा रहा है
  • कंपनी को इसके लिए 25,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं
  • यह दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप में डिवेलप की गई पहली मोटरसाइकिल है

यह हार्ले डेविडसन की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने Harley-Davidson X440 की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है। इस पावरफुल मोटरसाइकिल की 1,000 यूनिट्स  की बिक्री कंपनी की 100 डीलरशिप पर की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग हीरो मोटोकॉर्प की राजस्थान के नीमराना की फैक्टरी में की जा रही है। कंपनी ने इसके लिए नई बुकिंग भी शुरू की है। 

X440 को तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में बेचा जा रहा है। इनके प्राइसेज 2,39,500 रुपये से 2,79,500 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। यह हार्ले डेविडसन की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। कंपनी को इसके लिए 25,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएगी। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Niranjan Gupta ने बताया, "हमारी कोशिश अगले कुछ महीनों में सभी डिलीवरी को पूरी करने की होगी। इसके लिए सप्लाई चेन की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है।" 

इस मोटरसाइकिल का डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसमें कंपनी के पिछले मॉडल्स से बहुत से स्टाइलिंग के एलिमेंट लिए गए हैं। X440 में राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें हाल ही में डिवेलप किया गया 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर है, जिससे 27 bhp की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ ही सिक्स स्पीड गियरबॉक्स, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। 

इसमें ब्रेकिंग को बेहतर बनाया गया है। यह दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप में डिवेलप की गई पहली मोटरसाइकिल है। इस पार्टनरशिप के तहत देश में हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिल्स की हीरो मोटोकॉर्प मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करेगी। हीरो मोटोकॉर्प ने पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी 160 cc से अधिक की कैटेगरी में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। यह प्रत्येक तिमाही में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर भी फोकस कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प की सितंबर में सेल्स 14.41 प्रतिशत घटकर 3,91,310 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 4,21,288 यूनिट्स बेची थी। कंपनी ने बताया था कि सेल्स में कमी के पीछे बड़ा कारण पिछले महीने भारी बारिश होना है। कंपनी को अपनी बिक्री का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से मिलता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.