Hero Electric फिर से बनेगी नम्बर 1, बताया कैसे 2022 में करेगी 5 लाख EV सेल!

कंपनी का कहना है कि अगले पांच सालों में वह मल्टीपल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करेगी।

Hero Electric फिर से बनेगी नम्बर 1, बताया कैसे 2022 में करेगी 5 लाख EV सेल!

वर्तमान में हीरो इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के 14 मॉडल हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी के MD ने हाल ही में कहा कि कंपनी फिर बनेगी नं. 1
  • नवीन मुंजाल ने कहा कि अगले कुछ महीनों में प्रोडक्शन स्थिर हो जाएगा
  • कंपनी अगले पांच सालों में मल्टीपल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करेगी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) मेन्युफैक्चरिंग अब समय की मांग नहीं बल्कि टू व्हीलर कंपनियों के लिए आवश्यकता बन चुकी है। हर छोटी बड़ी कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर जैसे ई-बाइक (E-bike) और ई-स्कूटर (E-scooter) के नए मॉडल्स पेश करने की होड़ में आ चुकी है। इसमें कुछ नामी कंपनियां भी हैं और कुछ नए स्टार्टअप भी हैं। लेकिन, लगभग डेढ़ दशक पहले जब इलेक्ट्रिक व्हीकल चर्चा में नहीं थे, Hero Electric जैसी कंपनियों ने EV मार्केट में एंट्री कर ली थी। हीरो इलेक्ट्रिक ने 2007 में ही अपना इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पेश किया था। अब इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियों की भरमार है। जिसमें कुछ स्टार्टअप तो अभी हाल ही में शुरू हुए है। 

अभी तक हीरो इलेक्ट्रिक इस सेगमेंट में नम्बर 1 की पोजीशन पर थी लेकिन पिछले महीने कंपनी से यह तमगा ओला इलेक्ट्रिक ने छीन लिया, जो हीरो इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ पहले पायदान पर आ गई। कारण ये रहा कि पिछले महीने हीरो इलेक्ट्रिक ने व्हीकल की सिंगल यूनिट भी डिलीवर नहीं की। ग्लोबल लेवल पर चिप सप्लाई की कमी के चलते कंपनी ने डिलीवरी डेट आगे बढ़ा दी। इसका फायदा ओला को हुआ और वह प्रथम स्थान पर आ गई। लेकिन अब कंपनी फिर से दावा कर रही है कि वह जल्द ही दोबारा से नम्बर 1 की पोजीशन पर होगी। 

Hero Electric के मैनेजिंग डायरेक्टर ने हाल ही में कहा है कि कंपनी फिर से टॉप स्पॉट पर होगी। HT Auto में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एमडी नवीन मुंजाल का कहना है कि हीरो दोबारा से अपनी टॉप पॉजीशन हासिल करने की राह पर है। उन्होंने बताया कि अभी ग्लोबल लेवल पर सेमीकंडक्टर चिप की शॉर्टेज है और यह अगले कुछ और महीनों तक कंपनी की प्रोडक्टिविटी को पर असर डालती रहेगी। लेकिन, कंपनी की परफॉर्मेंस इससे कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर की ये शॉर्टेज ज्यादा दिनों तक चुनौती नहीं दे सकती है, यह जल्द ही खत्म हो जाएगी। 

मुंजाल ने कहा कि अगले कुछ महीनों में प्रोडक्शन स्थिर हो जाएगा और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिलीवरी समान रूप से होने लगेगी। उन्होंने कहा कि मार्केट में मांग इतनी ज्यादा है कि कंपनी उसको पूरा नहीं कर पा रही है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी अब तक 1 लाख के लगभग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की यूनिट बेच चुकी है। कंपनी का मकसद बचे हुए इस साल में 2.5 से 3 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सेल करने का है। 5 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष सेल करने का लक्ष्य रखने वाली कंपनी पंजाब के लुधियाना में भी प्रोडक्शन फैसिलिटी का विस्तार कर रही है। इसके अलावा कंपनी के पार्टनर महिंद्रा की मध्य प्रदेश स्थित फैक्ट्री में अतिरिक्त प्रोडक्शन कैपिसिटी है। 

कंपनी का कहना है कि अगले पांच सालों में वह मल्टीपल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करेगी। वर्तमान में हीरो इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के 14 मॉडल हैं, और इस साल कंपनी कई तरह के नए स्कूटर लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुकी है। ये नए टूव्हीलर्स सिटी स्पीड और हाई स्पीड, दोनों कैटिगरी में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि वह सिटी स्पीड मॉडल्स पर ज्यादा फोकस करेगी क्योंकि इनकी डिमांड बहुत ज्यादा है। अप्रैल में कंपनी ने एक यूनिट की सेल भी नहीं की, लेकिन इसने सुरक्षा माह कैंपेन चलाया जिसमें ग्राहकों को बैटरी फंक्शन और इसके रख-रखाव के बारे में बताया, क्योंकि हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की बहुत सारी घटनाएं सामने आई थीं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »