HDFC Bank Data Leak: 6 लाख बैंक यूजर्स का प्राइवेट डेटा लीक होने का दावा, बैंक ने दिया ये जवाब

एक यूजर ने कथित तौर पर दावा किया और साथ ही ट्विटर पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया कि उसके ऑफिशियल HDFC बैंक ऐप को खोलते ही उसे एक फिशिंग मैसेज दिखाई दे रहा था, जो आधिकारिक मैसेज जैसा नहीं था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 21:59 IST
ख़ास बातें
  • HDFC के 6 लाख से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने का दावा
  • बैंक ने दावे का किया खंडन
  • हैकर्स ने ट्विटर पर बनाया नकली बैंक कस्टमर केयर अकाउंट
भारत में साइबर स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स और हैकर्स रोजाना नए तरीके आजमा रहे हैं और लोगों को लूट रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट ने दावा किया था कि पॉपुलर बैंक HDFC के 6 लाख से ज्यादा यूजर्स की निजी जानकारियां रखने वाला बड़ा डेटा लीक हो गया है। रिपोर्ट यह दावा भी करती है कि डेटा को हैकर द्वारा डार्क वेब पर बेचने के लिए डाल दिया गया है। हालांकि, रिपोर्ट के इंटरनेट पर फैलने के बाद, अब HDFC Bank ने इस दावे को खारिज किया है।

प्राइवेसी अफेयर्स की एक रिपोर्ट में एक डार्क वेब अकाउंट का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि HDFC के 6 लाख यूजर्स का डेटा लीक हुआ है, जिसमें उन यूजर्स की निजी जानकारियां होने की बात भी कही गई है। लीक हुए इस डेटा में नाम, ईमेल एड्रेस, फिजिकल एड्रेस सहित कई अन्य संवेदनशील फाइनेंशियल जानकारियां मौजूद होने का दावा किया गया है। 
Advertisement
 

हालांकि, बाद में HDFC बैंक ने डेटा लीक के इस दावे का खंडन करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक बयान शेयर किया। ट्वीट में लिखा गया है, "हम यह बताना चाहते हैं कि एचडीएफसी बैंक में कोई डेटा लीक नहीं हुआ है और हमारे सिस्टम को किसी भी अनधिकृत तरीके से भंग या एक्सेस नहीं किया गया है। हम अपने सिस्टम पर भरोसा रखते हैं। हालांकि, हम हमारे ग्राहकों की डेटा सुरक्षा का मामला पूरी गंभीरता के साथ लेते हैं और हम डेटा सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए बैंक सिस्टम और हमारे इकोसिस्टम की निगरानी करना जारी रखेंगे।"
 

इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार, कई यूजर्स ने ट्विटर पर ऐसे कई चीजों पर ध्यान दिया, जो इशारा देती हैं कि हैकर्स पिछले कुछ समय से HDFC बैंक के ग्राहकों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। हैकर्स ने कथित तौर पर ट्विटर पर HDFC बैंक का एक नकली हैंडल बनाया था, और उस अकाउंट से वे ट्विटर पर बैंक से शिकायत करने वाले ग्राहकों के ट्वीट पर रिप्लाई दे रहे थे।
Advertisement

वहीं, एक यूजर ने कथित तौर पर दावा किया और साथ ही ट्विटर पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया कि उसके ऑफिशियल HDFC बैंक ऐप को खोलते ही उसे एक फिशिंग मैसेज दिखाई दे रहा था, जो आधिकारिक मैसेज जैसा नहीं था।
Advertisement

इसके जवाब में HDFC बैंक के सर्विस मैनेजर ने लोगों को अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करने की सलाह दी।
 

उन्होंने लिखा, "याद रखें, बैंक कभी भी PAN डिटेल्स, OTP, UPI VPA / MPIN, ग्राहक आईडी और पासवर्ड, कार्ड नंबर, एटीएम पिन और CVV नहीं मांगता। कृपया अपनी निजी डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.