95 km रेंज वाली Harley-Davidson इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Serial 1 BASH/MTN इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक की कीमत $3,999 (लगभग 3.10 लाख रुपये) है और कंपनी का कहना है कि इसकी केवल 1,050 यूनिट ही बेची जाएंगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मई 2022 19:45 IST
ख़ास बातें
  • Serial 1 BASH/MTN इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत $3,999 (लगभग 3.10 लाख रुपये) है
  • Serial 1 BASH/MTN इलेक्ट्रिक बाइक में 529 Wh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है
  • यह बाइक 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 kmph) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है

Harley-Davidson Serial 1 BASH/MTN की कीमत $3,999 (लगभग 3.10 लाख रुपये) है

Harley-Davidson का ई-बाइक ब्रांड Serial1 अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक ने BASH/MTN लॉन्च पेश की है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 95 km की सिंगल चार्ज रेंज देगी। यह माउंटेन साइकिल है, जिसमें दमदार फ्रेम, ऑफ-रोड टायर्स और कुछ प्रीमियम हार्डवेयर मिलते हैं। यह इस ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है, इससे पहले कंपनी MOSH/CTY और RUSH/CTY मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी के अनुसार, यह दोनों मॉडल सिटी राइडिंग के लिए आदर्श है, जबकि नया मॉडल एडवेंचर के लिए डिजाइन किया गया है।

Serial 1 BASH/MTN इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक की कीमत $3,999 (लगभग 3.10 लाख रुपये) है और कंपनी का कहना है कि इसकी केवल 1,050 यूनिट ही बेची जाएंगी।
 

खासियतों की बात करें, तो Serial 1 BASH/MTN इलेक्ट्रिक बाइक में 529 Wh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह ड्राइविंग मोड के आधार पर 30 से 95 किलोमीटर की सिंगल चार्ज रेंज दे सकता है। जाहिर है कि ज्यादा पावर वाले मोड पर बाइक की रेंज कम होगी और इको मोड पर इस इलेक्ट्रिक साइकिल की रेंज ज्यादा होगी। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह बाइक 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 kmph) की टॉप स्पीड पर पहुंचने में सक्षम है। 

Serial1 ने यह भी दावा किया है कि इसके बैटरी पैक को 75% चार्ज होने में केवल 2.5 घंटे का समय लगता है, जबिक फुल चार्ज होने में यह लगभग पांच घंटे का समय लेगा।
Advertisement

इलेक्ट्रिक साइकिल को उसी मजबूत फ्रेम पर बनाया गया है, जिस पर Serial1 का MOSH/CTY बनी है। इसमें Michelin E-Wild नॉबी टायर्स और एक SR Suntour NCX सीट है। इसमें कोई सस्पेंशन सेटअप नहीं है, लेकिन फिर भी कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल से नॉर्मल ऑफरोडिंग संभव है। हालांकि, ध्यान रहे कि यह हार्डकोर माउंटेन राइडर्स के लिए नहीं है। ब्रेकिंग की जिम्मेदारी इसमें लगे फोर-पिस्टन 203mm हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक पर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.