1250cc की इस Harley-Davidson मोटरसाइकिल की कीमत में 4 लाख की बंपर कटौती

इस नई कीमत के साथ, Pan America बाइक का स्टैंडर्ड मॉडल भारत में BMW F850 GS और Triumph Tiger 900 जैसी ADV को टक्कर देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 19:08 IST
ख़ास बातें
  • इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 200 kmph है
  • Pan America मोटरसाइकिल को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था
  • लॉन्च के समय इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.90 थी

कटौती के बाद Harley-Davidson Pan America की शुरुआती कीमत 12.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

मोटरसाइकिल सेगमेंट में बढ़ती ADV (एडवेंचर) लोकप्रियता को देखते हुए हार्ले-डेविडसन (Harley Davidson) ने भारत में Pan America एडीवी मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय यह हार्ले की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल थी। इस मोटरसाइकिल में 1,252cc का V-twin इंजन मिलता है, जो 150 bhp की जबरदस्त पावर और 128 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 200 kmph है। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 16.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई इस बाइक की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है।

Harley-Davidson ने Pan America मोटरसाइकिल को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया था, जिनमें से स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 16.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और Pan America Special वेरिएंट की कीमत 21.11 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) थी। अब, Rushlane के अनुसार, इन दोनों वेरिएंट की कीमत में 4 लाख रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 12.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और स्पेशल वेरिएंट की कीमत 17.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

इस नई कीमत के साथ, Pan America बाइक का स्टैंडर्ड मॉडल भारत में BMW F850 GS और Triumph Tiger 900 जैसी ADV को टक्कर देगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 500cc से ऊपर की मोटरसाइकिल की सेल्स के हिसाब से पैन अमेरिका के लिए 2022 खासा अच्छा नहीं गया और यह भी एक कारण हो सकता है कि कीमतों में कटौती के जरिए कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को खींचने की कोशिश कर रही हो।
Advertisement

हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 60-डिग्री वी-ट्विन रेवोल्यूशन मैक्स इंजन के साथ आती है, जो 1252cc इंजन है। यह इंजन 8,750 RPM पर 150 bhp और 6,750 RPM पर 128 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। पैन अमेरिका एडीवी लंबी दूरी के लिए एक बड़े 21 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है। इसका वजन 258 किलोग्राम है और यह 200 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। पैन अमेरिका स्पेशल में फ्रंट में 19-इंच और रियर में 17-इंच के टायर्स मिलते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Harley Davidson, Harley Davidson Pan America
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.