Happy Diwali 2024: ऐसे ऑनलाइन भेजें दिवाली के बधाई मैसेज

Happy Diwali 2024: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली नजदीक आ रहा है, जिसे पूरे भारत समेत दुनिया के कई देशों में सेलिब्रेट किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 14:08 IST
ख़ास बातें
  • साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली नजदीक आ रहा है।
  • दिवाली की बधाई आप ऑनलाइन ही भेज सकते हैं।
  • स्पेशल मैसेज या GIF के जरिए दिवाली की बधाईं दे सकते हैं।

दिवाली का त्योहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।

Photo Credit: Pexels/Suvan Chowdhury

Happy Diwali 2024: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली नजदीक आ रहा है, जिसे पूरे भारत समेत दुनिया के कई देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार थोड़ी कंफ्यूजन है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को मनाई जाएगी। चलो अब ये रही बात किस दिन दिवाली सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन आप सोच रहे हैं कि अपने दोस्तों या करीबियों को शुभकामनाएं कैसे दी जाएं तो इसका भी हल हमारे पास है। इंटरनेट के इस दौर में सबकुछ ऑनलाइन हो गया है और दिवाली की बधाई भी आप ऑनलाइन ही भेज सकते हैं। अब मायने यह रखता है कि आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दिवाली की शुभकामनाएं किस खास अंदाज में देते हैं।

आज के समय में वॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दी जाती हैं, क्योंकि ये ऑनलाइन एक दूसरे से बात करने के कुछ लोकप्रिय तरीकों में से एक हैं। अब आप एक सामान्य मैसेज लिखकर बधाई देंगे तो आपका इंप्रेशन कुछ खास नहीं पड़ेगा। वहीं आप स्पेशल मैसेज या GIF के जरिए दिवाली की बधाईं देते हैं तो सामने वाले को भी ज्यादा अच्छा लगेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Whatsapp पर कैसे दें शुभकामनाएं


अगर आप वॉट्सऐप के जरिए दिवाली की बधाई देना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है।
उसके बाद आपको उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसे आप शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं।
Advertisement
फिर आपको टाइप के ऑप्शन पर जाकर दाईं ओर क्लिक करना है, जहां आप GIF या खुद से क्रिएट करके स्टिकर्स भेज सकते हैं।
अगर आपको Happy Diwali का GIF भेजना है तो आप उसमें Diwali, Happy Diwali टाइप करके GIF सर्च कर सकते हैं।
आप अपनी पसंद का GIF सर्च करने के बाद, उसके साथ कुछ मैसेज या सिर्फ GIF भी सेंड कर सकते हैं।


Advertisement
Instagram पर कैसे दें दिवाली की शुभकामनाएं


अगर आप इंस्टाग्राम पर दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको फोन में इंस्टाग्राम खोलना है।
उसके बाद उस व्यक्ति की चैट में जाना है, जिसे विश करना चाहते हैं।
Advertisement
फिर आपको चैट में जाकर + ऑप्शन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको GIF और स्टिकर्स का ऑप्शन मिलेगा।
अपनी अपनी पसंद का स्टिकर या GIF दिवाली की शुभकामनाओं के तौर पर भेज सकते हैं।


Advertisement
Facebook Messenger पर ऐसे करें विश


आप किसी करीबी या मित्र को Facebook Messenger पर विश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले फोन में मैसेंजर ओपन करना है।
फिर उस व्यक्ति की चैट पर जाना है और टाइप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
वहां आपको दाईं ओर इमोजी नजर आएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको GIF, Avatar और Stickers का ऑप्शन मिलेगा।
आप Happy Diwali के हिसाब से GIF, Avatar और Stickers सर्च कर सकते हैं और अपने मित्रों को शुभकामनाओं के साथ भेज सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.