20 साल मोटर वारंटी के साथ Haier ने 10kg फ्रंट लोड वाशिंग मशीन की लॉन्च, जानें डिटेल्स

वाशिंग मशीन में कंपनी ने सेंसर ड्राई फीचर दिया है, और साथ में I-Refresh फंक्शन भी दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 19:43 IST
ख़ास बातें
  • Haier की भारत में ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च
  • वाशिंग मशीन में कंपनी ने सेंसर ड्राई फीचर दिया है
  • साथ में I-Refresh फंक्शन भी दिया है

कंपनी ने इसमें सेंसर ड्राई फीचर दिया है, और साथ में I-Refresh फंक्शन भी दिया है।

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च की है जो मॉडल HWD105-B14959S8U1 के रूप में आती है। यह वाशिंग मशीन 10.5 किलो वाशिंग, और 7 किलो ड्रायर कैपिसिटी में आती है। यह एक 5 स्टार फुल ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशर ड्रायर के साथ आती है। कंपनी के अनुसार इसमें खास फीचर डुअल साइकलोन टेक्नोलॉजी के रूप में दिया गया है जिससे कि कपड़े को सूखने के समय बेहतर एयर क्वालिटी मिलती है और अच्छे ढंग से सूखते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Haier HWD105-B14959S8U1 Washing Machine Price

Haier HWD105-B14959S8U1 वाशिंग मशीन की कीमत यूं तो 84,990 रुपये बताई गई है, लेकिन लिमिटिड पीरियड ऑफर में ग्राहक इसे 42,990 रुपये में Croma से खरीद सकता है। डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर कब तक है, इस बारे में कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। 
 

Haier HWD105-B14959S8U1 Washing Machine features

वाशिंग मशीन में कंपनी ने सेंसर ड्राई फीचर दिया है, और साथ में I-Refresh फंक्शन भी दिया है। इससे मशीन कपड़े को ओवर ड्राई होने से रोकती है, साथ ही कपड़े में सिलवटें या बदबू नहीं पड़ने देती है। इसकी डायरेक्ट मोशन मोटर से इसमें शोर न के बराबर होता है जो कि 53dB से भी कम बताया गया है। यानी कि रात के समय भी अगर कपड़े धोने हों तो मशीन शोर नहीं करती है। 

इसके अलावा वाशिंग मशीन में प्यूरी-स्टीम फंक्शन दिया गया है। इसमें डुअल स्प्रे, और एंटी बैक्टीरियल तकनीक है। जिससे कपड़े अच्छी तरह से गहराई तक धुलते हैं और बैक्टीरिया या अन्य तरह के एलर्जी पैदा करने वाले तत्व कपड़ों में नहीं रह पाते हैं। वाशिंग मशीन को स्मार्ट कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें वाई-फाई सपोर्ट है और HaiSmart App भी है। जिससे यूजर इस मशीन को रिमोटली कंट्रोल कर सकता है, सेटिंग्स बदल सकता है, वाशिंग साइकल भी स्मार्टफोन से ही सेट कर सकता है। कंपनी ने इसके साथ 5 साल की वारंटी दी है और 20 साल की मोटर वारंटी दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Haier, Haier news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.