IPL 2022 : Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals फाइनल मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2022 11:22 IST
ख़ास बातें
  • मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा।
  • गुजरात टाइटंस पहली बार में ही पहुंची फाइनल तक
  • राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद दूसरी बार पहुंची फाइनल तक

Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals का मैच आज गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL) के 15वें सीजन का फाइनल मैच रविवार यानि आज, 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। अनुमान है कि मैच को देखने स्टेडियम में 1 लाख 32 हजार दर्शकों की भीड़ होगी। BCCI ने इस आखिरी मैच के लिए मैदान पर 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति दी है। साथ ही अबकी बार क्लोजिंग सेरेमनी की भी वापसी हुई है। मैच के साथ साथ दर्शकों को एआर रहमान के संगीत से सजी शाम का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। 

मैच की एक खास बात ये भी है कि इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने पहली बार हिस्सा लिया था और वह पहली बार में ही फाइनल्स में पहुंच गई। टीम ने पहले क्वॉलिफाइंग मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। दूसरे क्वॉलिफाइंग मैच में राजस्थान की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। 14 साल के बाद राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर से से फाइनल्स में खड़ी हो पाई है। 

गुजरात के पास प्लस पॉइंट है कि मैच उसके घरेलू मैदान में होने जा रहा है, इसलिए टीम में कॉन्फिडेंस ज्यादा देखने को मिल सकता है। साथ ही टीम में इस बात को लेकर भी उत्साह होगा कि वो घरेलू मैदान में ट्रॉफी को हासिल करे, क्योंकि घर में आकर कोई दूसरा मैच जीत ले जाए, ये तो किसी को भी गंवारा नहीं होता। गुजरात टाइटंस ने इस लीग में 14 मैच खेले और 10 मैच जीते। उसके बाद 15वें मैच में इसने राजस्थान को हराकर पहला क्वालिफायर क्लियर किया। 

राजस्थान की बात करें तो टीम ने इससे पहले 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था। टीम के पास ये दूसरा मौका होगा कि वो आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करे। राजस्थान रॉयल्स ने क्वॉलिफायर 2 में बैंगलोर के खिलाफ मैच खेला जिसमें उसने 7 विकेट से बैंगलोर की टीम को हराया। 
Advertisement

जैसा कि पहले बताया गया है, मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। टीमों के आपसी मुकाबले की बात करें तो, दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक एक दूसरे के खिलाफ केवल 2 मैच खेले हैं, इसमें गुजरात की टीम ने दोनों मैचों राजस्थान रॉयल्स को हराया था। फाइनल दोनों टीमें तीसरी बार एक दूसरे के सामने होंगीं। 
Advertisement

गुजरात की संभावित प्लेइंग-11: 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साईं किशोर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल।
Advertisement

राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11: 
संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकॉय।

How to watch IPL 2022 Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals (GT vs RR) Match Live

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
Advertisement
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है।
 

How to Watch IPL 2022 Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals (GT vs RR) Match Online Live Stream

गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) का लाइव मैच (Gujrat Titans Vs Rajasthan Royals Live Match Online) आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.