IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में RR vs PBKS, और DC vs GT का मैच, यहां देखें फ्री!

टूर्नामेंट का आज 59वां और 60वां मैच होने वाला है।

IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में RR vs PBKS, और DC vs GT का मैच, यहां देखें फ्री!

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है।

ख़ास बातें
  • दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच
  • दिन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच
  • टूर्नामेंट का आज 59वां और 60वां मैच है
विज्ञापन
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 59वां और 60वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 60 वां मैच शाम को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 

RR vs PBKS मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान टीम ने अब तक खेले गए अपने 12 मैच में से सिर्फ तीन में जीत हासिल की है। यह टीम छह अंकों के साथ पॉइंट टेबल में 9 वें नम्बर पर है। पंजाब किंग्स ने 11 मैच में से 7 मैचों में जीत हासिल की है और वह फिलहाल 15 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नम्बर पर है। 

DC vs GT के बीच दिन का दूसरा रोचक मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली के पास होम ग्राउंड का फायदा उठाने का मौका होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज अहम दिन होगा। दिल्‍ली ने 11 में से 6 मैच जीते हैं और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। दिल्‍ली के पास अभी 13 अंक हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने 11 में से 8 मैच जीते हैं और टीम प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

RR vs PBKS, DC vs GT मैच कब होगा?

RR vs PBKS और DC vs GT मैच आज 18 मई, रविवार को खेले जाएंगे।  
 

RR vs PBKS मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

RR vs PBKS मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
 

DC vs GT मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

DC vs GT मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

RR vs PBKS, DC vs GT मैच को कैसे देखें लाइव?

RR vs PBKS, DC vs GT मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

RR vs PBKS, DC vs GT मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

RR vs PBKS, DC vs GT मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »